छालीवुड एक्ट्रेस माया साहू को फोन पर धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी अभिनेत्री से एक तरफा प्यार करता था। 

भिलाई (छत्तीसगढ़). छालीवुड एक्ट्रेस माया साहू को फोन पर धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी अभिनेत्री से एक तरफा प्यार करता था। इसलिए उसने धमकी वाला कॉल किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों ने पूछताछ में किया ये खुलासा
दरअसल, हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम सागर साहू और लकेश्वर साहू बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी राजधानी रायपुर तो दूसरे की बेमेतरा जिले से की है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी रोहित झा ने बताया कि, दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने माया साहू को धमकी तो दी थी। लेकिन उन्होंने उनपर एसिड अटैक नहीं किया है।

फिल्मी करियर छोड़ने की मिली थी धमकी
वहीं एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि केमिकल हमले से एक दिन पहले उसके पास एक अज्ञात शख्स ने कॉल करके धमकी दी थी। कहा थ आप अपना फिल्मी करियर छोड़ दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसी वजह से पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं ये सब
बता दें कि 16 नवंबर को हुए एसिड हमले को लेकर आई मेडिकल रिपोर्ट में माया साहू के साथ मारपीट के कोई सबूत नहीं मिले हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सब एक्ट्रेस का पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है। क्योंकि जो अटैक हुआ था वो कोई केमिकल अटैक नहीं था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। जल्द से जल्द सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। फिलहाल अभिनेत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।