भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक कोई खतरा सामने नहीं आया है। नए केस भी 20000 तक ही गए हैं। इस बीच दो दिन में फिर से संक्रमण का ग्राफ गिरा है। बीते दिन महज 12 हजार के करीब नए मामले मिले। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  206.88 करोड़ को पार कर गया है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 206.88 करोड़ वैक्सीन डोज (93.64 करोड़ सेकंड डोज और 11.14 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 31,95,034 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,31,807 पर है
  • एक्टिव केस 0.30% हैं, जबकि रिकवरी रेट फिलहाल 98.51 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 16,412 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,35,16,071 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 12,751 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 3.50% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.69% है
  • देश में अब तक 87.85 करोड़ कोरोना टेस्ट कि गए; पिछले 24 घंटों में 3,63,855 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE:  लगातार दूसरे दिन राहत की खबर मिली है। नए केस महज 12 हजार के करीब मिले हैं। इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 16000 के करीब थे। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 206.88 करोड़ को पार कर गया है। जानिए अब तक का अपडेट...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 206.88 Cr: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
9 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 206.88 करोड़ (2,06,88,49,775) से अधिक हो गया है। यह 2,74,59,679 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन कैम्पेन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस एज ग्रुप के लोगों को अब तक, 3.95 करोड़ (3,95,81,306) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,31,807 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.51% है। पिछले 24 घंटों में 16,412 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,35,16,071 हो गई है। देश में 12,751 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,63,855 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.85 करोड़ (87,85,52,017) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.69% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.50% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 7.18 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 198.01 करोड़ (1,98,01,11,075) वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे तौर पर राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 7.18 करोड़ से अधिक (7,18,16,770) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: संक्रमण को लेकर फिर राहत, नए केस गिरकर 16000 पर आए, एक्टिव केस 1.35 लाख
पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!