COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में उछाल के चलते एक्टिव केस 1 लाख को पार कर गए हैं। बीते दिन 18000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.61 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस 0.24% हैं। रिकवरी रेट 98.55% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.72 प्रतिशत है पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 197.61 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं
  • भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,04,555 है
  • सक्रिय मामलों की रेट 0.24 प्रतिशत है
  • ठीक होने यानी रिकवरी रेट वर्तमान में 98.55 प्रतिशत है
  • बीते चौबीस घंटों में 13,827 लोग ठीक हुए,अब तक 4,28,22,493 लोग रिकवर हो गए हैं
  • पिछले 24 घंटों में 18,819 नए मामले सामने आए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.16 प्रतिशत है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.72 प्रतिशत है
  • देश में अब तक 86.23 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 4,52,430 जांच की गई


COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक उछाल के चलते एक्टिव केस 1 लाख को पार कर गए हैं। बीते दिन 18000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि इससे पहले सिर्फ 14 हजार नए केस मिले थे। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.61 करोड़ से ऊपर निकल गया है। एक्टिव केस बढ़कर 0.24% हो गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 98.55% हो गई है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.72 प्रतिशत है पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

India's overall vaccination coverage exceeds 197.60 crores: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
30 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.61 करोड़ (1,97,61,91,554) से अधिक हो गया है। यह 2,57,19,005 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.66 करोड़ (3,66,66,548) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 1,04,555 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.24% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.55% है। पिछले 24 घंटों में 13,827 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,22,493 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 18,819 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 4,52,430 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.23 करोड़ (86,23,75,489) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.72% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.16% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट के पास वैक्सीन की 11.59 करोड़ एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 11.59 करोड़ (11,59,52,475) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई डोज मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें
Post Covid-19 Meal: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवकर ने बताया कोरोना के बाद कैसा हो आपका खाना
बैली फैट को करना है कम तो गेहूं की जगह इन पांच आटों की रोटी को करे डाइट में शामिल