देश में कोरोना संक्रमण के 7200 के करीब नए मामले मिले हैं। ये इससे पिछले दिन की तुलना में थोड़ा अधिक हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.01 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.13% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.68 प्रतिशत है।

  • नेशनवाइड कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 213.01 करोड़ वैक्सीन डोज (94.31 करोड़ दूसरी डोज और 16.38 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 25,83,815 डोज दी गई हैं
  • भारत में 56,745 एक्टिव केस हैं, यानी एक्टिव मामले 0.13% हैं
  • रिकवरी रेट अभी 98.68% है
  • पिछले 24 घंटों में 9,651 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,38,65,016 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 7,219 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.98% है ,जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.42%
  • देश में अब तक 88.68 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 3,64,886 परीक्षण हुए


COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण को मामलों में मामूली उछाल आया है। बीते दिन 7200 के करीब नए मामले मिले हैं। ये इससे पिछले दिन की तुलना में थोड़ा अधिक हैं। यानी इससे पहले कि दिन यही आंकड़ा 6000 के करीब था। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213.01 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.13% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.68 प्रतिशत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 213.01 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीन की डिटेल्स
3 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीन कवरेज 213.01 करोड़ (2,13,01,07,236) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.04 करोड़ (4,04,24,341) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामलें
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 56,745 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.13% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.68% है। पिछले 24 घंटों में 9,651 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,65,016 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7,219 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 3,64,886 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.68 करोड़ (88,68,31,141) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.42% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.98% बताई गई है।

​राज्यों के पास 5.73 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.88 करोड़ (2,01,88,89,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है 5.73 करोड़ (5,73,31,800) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे विद्रोह और सियासी संकट का खतरा, बाढ़ से हर जरूरी चीज महंगी, चौंकाने वाला ALERT
पाकिस्तान में डूबा UK के बराबर का एरिया, फिर भयंकर बारिश-बाढ़ का खतरा, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बढ़ा ALERT