COVID 19 UPDATE:कोरोना वायरस को लेकर कुछ दिन बाद थोड़ी राहत मिली है। नए केस घटकर 13000 पर आ गए हैं। इस समय एक्टिव केस 1.14 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.09 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.26% हैं। रिकवरी रेट 98.53% है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 198.09 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोएड यानी एक्टि केस वर्तमान में 1,14,475 है
  • सक्रिय मामले 0.26% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.53 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 12,456 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,28,91,933 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 13,086 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.90% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.81% है
  • 86.44 करोड़ अब तक किए गए कुल परीक्षण; पिछले 24 घंटों में किए गए 4,51,312 टेस्ट

COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना के नए मामलों को लेकर थोड़ी राहत मिली है। नए केस घटकर 13000 पर आ गए हैं। इससे पहले यही आंकड़ा 15000 से अधिक था। समय एक्टिव केस 1.14 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.09 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.26% हैं। रिकवरी रेट 98.53% है। बता दें कि इस बीच कोविड मामलों पर नजर बनाए रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि चौथी लहर जुलाई या अगस्त में आ सकती है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 198.09 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन
5 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 198.09 करोड़ (1,98,09,87,178) से अधिक हो गया है। यह 2,58,74,950 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.69 करोड़ (3,69,96,932) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोएड वर्तमान में 1,14,475 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.26% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.53 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 12,456 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,91,933 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,086 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,51,312 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.44 करोड़ (86,44,51,219) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.81% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.90% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट के पास इस समय 11.05 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के जरिये यह सप्लाई कर रहा है। 11.05 करोड़ से अधिक (11,05,81,050) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
Corona virus: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1.13 लाख के पार, चौथी लहर को लेकर अलर्ट रहें
आम खट्टा है या मीठा, सड़ा है या फिर ताजा, खरीदते वक्त इन 2 टिप्स को करें इस्तेमाल