देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से उछाल सामने आया है। नए केस बढ़कर 2700 के ऊपर चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.15 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.76% हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 219.15 करोड़ वैक्सीन डोज (94.93 करोड़ दूसरी डोज और 21.72 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 5,69,709 डोज लगाई गई हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 26,509 पर है
  • सक्रिय मामले 0.06% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है
  • पिछले 24 घंटों में 2,557 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,65,963 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 2,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.08% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.05% 
  • अब तक देश में 89.78 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,57,965 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना वायरस के ग्राफ में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। हालांकि यह लंबे समय से मामूली तौर पर ऊपर-नीचे हो रहा है। नए केस बढ़कर 2700 के ऊपर चले गए हैं। जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 2000 के नीचे चला गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.15 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.76% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 219.15 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
13 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 219.15 करोड़ (2,19,15,39,281) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.11 करोड़ (4,11,04,996) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस, नए मामले और अन्य डिटेल्स
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 26,509 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 2,557 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,65,963 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,786 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 2,57,965 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.78 करोड़ (89,78,77,536) टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.05% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.08% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
महामारी की तरह फैली मलेरिया की बीमारी तो पाकिस्तान को आई अकल, भारत से खरीदेगा 62 लाख मच्छरदानी
UN और रेड क्रॉस की चेतावनी-आने वाले दशक में 'लू' लोगों का जीना मुहाल कर देगी, सहन नहीं हो पाएगी गर्मी