COVID 19 UPDATE: देश में लगातार दूसरे दिन 17000 से अधिक नए मामले मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.9 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.84 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.25% हैं। रिकवरी रेट 98.54% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14 प्रतिशत है। पढ़िए पूरा डेटा... 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 197.84 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,09,568 है
  • सक्रिय मामले 0.25% हैं, जबकि रिकवरी रेट फिलहाल 98.54 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 14,684 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,28,51,590 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 17,092 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.56% है
  • देश में अब तक 86.32 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 4,12,570 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE:देश में कोरोना के केस पिछले कुछ दिनों से लगातार 15000 के ऊपर मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों से 17000 से अधिक नए मामले मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.9 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.84 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.25% हैं। रिकवरी रेट 98.54% है। ली पॉजिटिविटी रेट 4.14 प्रतिशत है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 197.84 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
2 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.84 करोड़ (1,97,84,80,015) को पार कर गया है। यह 2,57,98,020 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.68 करोड़ (3,68,29,621) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,09,568 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.25% हैं।
नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 14,684 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,51,590 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,092 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,12,570 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.32 करोड़ (86,32,90,209) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.56% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास 11.31 करोड़ एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 11.31 करोड़ (11,31,46,900) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। इन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
Post Covid-19 Meal: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवकर ने बताया कोरोना के बाद कैसा हो आपका खाना
Corona Virus: फिर मिले 17000 नए केस, एक्टिव केस 0.25% हुए, वैक्सीनेशन 197.74 करोड़ पार