बीते दिन देश में फिर से कोरोना संक्रमण में उछाल आया है। नए केस 17000 के करीब मिले हैं। भारत में 204.84 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.49% है।  पिछले दिन 23,49,651 डोज दी गईं।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 204.84 करोड़ वैक्सीन की डोज (93.36 करोड़ दूसरी डोज और 9.47 करोड़ प्री-कॉशन) दी जा चुकी हैं।
  • पिछले 24 घंटों में दी गई 23,49,651 डोज दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,37,057 पर है
  • एक्टिव केस 0.31% हैं ,जबकि रिकवरी रेट अभी 98.49% है
  • पिछले 24 घंटों में 19,823 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,34,03,610 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 17,135 नए मामले दर्ज किए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.67%
  • देश में अब तक 87.63 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 4,64,919 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE:  कोरोना संक्रमण में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। बीते दिन 17000 के करीब नए केस मिले हैं। जबकि इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 13000 पर पहुंच गया था। भारत में 204.84 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.49% है। पिछले दिन 23,49,651 डोज दी गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 204.84 Cr: कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
हेल्थ मिनिस्टरी की 3 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 204.84 करोड़ (2,04,84,30,732) से अधिक हो गया है। यह 2,71,69,995 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.91 करोड़ (3,91,64,000) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 1,37,057 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.49% है। पिछले 24 घंटों में 19,823 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,34,03,610 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,135 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोविड-19 टेस्ट और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 4,64,919 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.63 करोड़ (87,63,57,530) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.67% है,जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 196.04 करोड़ (1,96,04,42,535) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.16 करोड़ (7,16,44,320) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: कोरोना का ग्राफ फिर से गिरा, बीते दिन मिले सिर्फ 13000 केस, एक्टिव केस 0.32%
ये हैं दुनिया के 15 सबसे खतरनाक एनिमल्स, लेकिन अंत तक पढ़िए, क्योंकि आपके होश उड़ना तय हैं