भारत में फिर कोरोना के केस घटकर 17000 के करीब आ गए हैं। इस बीच वैक्सीन कवरेज 200 करोड़ को पार कर गया है। वहीं, 15 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाने लगाने की शुरुआत हो चुकी है। पढ़िए पूरी डिटेल्स... 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान(Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक 200 करोड़ कुल वैक्सीन डोज (92.61 करोड़ दूसरी डोज और 5.67 करोड़ प्री-कॉशन) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में कोरोना की 4,46,671 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,44,264 है
  • एक्टिव केस 0.33% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.47% है
  • पिछले 24 घंटों में 16,069 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,30,97,510 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 16,935 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 6.48% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.58% है
  • देश में अब तक 86.96 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 2,61,470 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना के केस घटकर 17000 के करीब आ गए हैं। इससे पहले यह 20000 तक जा पहुंचे थे। इस बीच वैक्सीन कवरेज 200 करोड़ को पार कर गया है। वहीं, 15 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाने लगाने की शुरुआत हो चुकी है। यह कैम्पेन ड्राइव 75 दिनों तक चलेगा। आप किसी भी सरकारी केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह अभियान आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर यानी 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत चलाया जा रहा है। इस समय एक्टिव केस 1.44 लाख से ऊपर हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 200 Cr: देश में वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति
18 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 200 करोड़ (2,00,04,61,095) से अधिक हो गया है। यह 2,63,34,227 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.79 करोड़ (3,79,98,722) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,44,264 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.47% है। पिछले 24 घंटों में 16,069 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,30,97,510 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,935 नए मामले सामने आए।

देश में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 2,61,470 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.96 करोड़ (86,96,87,102) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 6.48% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.58% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 9.22 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज उपलब्ध 
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 9.22 करोड़ से अधिक (9,22,40,825) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
सावन की पहली सोमवारी में डाइट में करें ये स्पेशल चीज शामिल, सेहत के साथ आत्मा भी होगी खुश
स्टडी: पिता के डिप्रेशन का बच्चों पर होता है असर, ऐसे प्रभावित होती है उनकी मेंटल हेल्थ