भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त गिरावट आई है। नए केस 10 हजार के नीचे आ गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  208.31 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.25% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.56 प्रतिशत है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 208.31 करोड़ वैक्सीन डोज (93.80 करोड़ दूसरी डोज और 12.36 करोड़ प्री-कॉशन) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 6,10,863 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,11,252 पर है
  • सक्रिय मामले 0.25% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.56 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 15,040 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,36,38,844 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 8,813 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.15% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.79% है
  • देश में अब तक 88.06 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुक हैं; पिछले 24 घंटों में 2,12,129 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: यह राहत की खबर है कि कोरोना के मामलों में जबर्दस्त गिरावट आई है। नए केस महज 8000 के करीब मिले हैं, जबकि कुछ दिन पहले यही आंकड़ा 20 हजार के पार चला गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 208.31 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस घटकर 0.25% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर वर्तमान में 98.56 प्रतिशत है। पढ़िए कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन से संबंधित पूरी डिटेल्स..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 208.31 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
16 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 208.31 करोड़ (2,08,31,24,694) से अधिक हो गया है। यह 2,76,96,728 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.97 करोड़ (3,97,74,706) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,11,252 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.25% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 15,040 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,38,844 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 8,813 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 2,12,129 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.06 करोड़ (88,06,92,503) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.79% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.15% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 6.98 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 199.01 करोड़ (1,99,01,83,135) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 6.98 करोड़ (6,98,57,850) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
Omicron के लिए स्पेशल वैक्सीन बनाने का SII ने किया दावा, जल्द भारत में होगा उपलब्ध
देश के पहले Nasal कोविड वैक्सीन के थर्ड फेज का ट्रॉयल सफल, जल्द मंजूरी के आसार