भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में फिर से बड़ी गिरावट आई है। नए केस 2000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 219.04 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.75% हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 219.04 करोड़ वैक्सीन डोज (94.91 करोड़ दूसरी डोज और 21.63 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 5,03,576 डोज लगाई गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 27,374 है
  • सक्रिय मामले 0.06% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.75% है
  • पिछले 24 घंटों में 2,654 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,60,198 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 1,957 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 0.71% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.21% है
  • देश में अब तक 89.74 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,76,125 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल कोई खतरा नहीं दिख रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में फिर से बड़ी गिरावट आई है। नए केस 2000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 219.04 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.75% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 219.04 Cr: देश में कोरोना वैक्सीन की डिटेल्स
11 अक्टूबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 219.04 करोड़ (2,19,04,76,220) से अधिक हो गया है।12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.10 करोड़ (4,10,83,298) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 27,374 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.75% है। पिछले 24 घंटों में 2,654 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,60,198 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,957 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 2,76,125 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.73 करोड़ (89,73,55,355) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.21% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.71% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
स्टडी में हुआ खुलासा, Stress और Depression को कम करने के लिए परिवार के साथ करें ये काम
प्रजनन काल में पुलिस से लेकर सेना तक दे रही सिक्योरिटी, ताकि 'मछली जल की रानी' को कोई को हाथ न लगाए