कुछ दिन के अंतराल के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले 10000 से नीचे चले गए हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 211.39 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 211.39 करोड़ वैक्सीन डोज (94.15 करोड़ दूसरी डोज और 14.98 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 25,86,805 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 87,311 पर है
  • सक्रिय मामले 0.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.62% है
  • पिछले 24 घंटों में 12,875 मरीज ठीक होने से रिकवरी बढ़कर 4,37,83,788 हो गई
  • पिछले 24 घंटों में 9,520 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.80% है
  • देश में अब तक 88.47 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,81,205 टेस्ट किए गए

COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद फिर बड़ी राहत की खबर है कि भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले 10000 से नीचे चले गए हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 211.39 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट और बेहतर होकर 98.62 प्रतिशत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 211.39 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
27 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 211.39 करोड़ (2,11,39,81,444) से अधिक हो गया है। यह 2,81,63,153 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.02 करोड़ (4,02,11,871) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में इस समय एक्टिव केस 87,311 हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.20% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.62% है। पिछले 24 घंटों में 12,875 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,37,83,788 है। पिछले 24 घंटे में 9,520 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटविटी
पिछले 24 घंटों में 3,81,205 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.47 करोड़ (88,47,20,250) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.80% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.50% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास 6.51 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.15 करोड़ (2,01,15,92,325) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से ये वैक्सीन भेज रहा है। 6.51 करोड़ से अधिक (6,51,69,130) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: लगातार तीसरे दिन 10000 के करीब केस, लेकिन रिकवरी बेहतर होकर 98.61% हुई
पाकिस्तान की दिल दहलाने वाली Viral तस्वीर, 5 घंटे तक ये 5 भाई रोते हुए हेलिकॉप्टर का करते रहे इंतजार
दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैम्प में रहने वाले इस रोहिंग्या बच्चे के इनोवेशन ने मीडिया का ध्यान खींचा