MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Dr Ankita Yargal
India Pakistan Navy
News Helicopter Crash
PM Modi School Friend
Purnia News
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • World News
  • पाकिस्तान की दिल दहलाने वाली Viral तस्वीर, 5 घंटे तक ये 5 भाई रोते हुए हेलिकॉप्टर का करते रहे इंतजार

पाकिस्तान की दिल दहलाने वाली Viral तस्वीर, 5 घंटे तक ये 5 भाई रोते हुए हेलिकॉप्टर का करते रहे इंतजार

इस्लामाबाद. ये तस्वीरें पाकिस्तान में आई सदी की एक भयंकर प्राकृतिक आपदा यानी बाढ़( floods) की हैं। बाढ़ में आधा पाकिस्तान डूब गया है। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा एक ही दिन में वहां भारी तबाही हुई है। पाकिस्तान में बाढ़ से जून से अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सामान्य से 500-700 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सरकार इसे जलवायु-प्रेरित आपदा(climate-induced disaster) बता रही है। बता दें कि पाकिस्तान ग्लोबल कार्बन उत्सर्जन(global carbon emission) का सिर्फ 1% से भी कम उत्पादन करता है, फिर भी जलवायु संकट(climate crisis) की चपेट में आने वाले देशों में से एक है। बाढ़ के चलते 30 मिलियन लोग बेघर हो गए हैं। बड़ा नुकसान हुआ है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Aug 27 2022, 09:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दिल दहलाने वाली यह तस्वीर खैबर पख्तूनख्वा (KP) के कोहिस्तान की है। यहां 5 घंटे तक ये 5 भाई बाढ़ की तेज धारा में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से उन्हें निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने के लिए कई अनुरोध किए, लेकिन मदद नहीं मिली। वे सब मर गए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करके पाकिस्तान सरकार पर खूब गुस्सा निकाला जा रहा है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि घर,खड़ी फसलें, सड़कें और पुल सबकुछ बर्बाद हो गया है। कई ग्लोबल फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशंस ने पाकिस्तान को तत्काल सहायता में 500 मिलियन अमरीकी डालर की घोषणा की है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी(NDMA) ने शुक्रवार को कहा कि जून में शुरू हुई मानसूनी बारिश के कारण इस साल 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 34 लोग शामिल हैं। फोटो क्रेडिट-AJ+

35

अधिकारियों ने कहा कि इस साल की बाढ़ की तुलना 2010 से की जा सकती है। उस समय 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे और देश का लगभग पांचवां हिस्सा पानी में डूब गया था। पाकिस्तान में हालात यह हैं कि खैबर पख्तूनख्वा (KP) के चीफ मिनिस्टर महमूद खान ने बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए सभी सरकारी भवनों को खोलने की घोषणा कर दी है। प्रांतीय उच्च शिक्षा मंत्री कामरान खान बंगश के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कॉलेज, लाइब्रेरीज और सभी हायर एजुकेशन आफिस विक्टिम्स के लिए खोल दिए गए हैं। यहां रेन इमरजेंसी(rain emergency) का ऐलान कर दिया गया है। फोटो क्रेडिट-AJ+

45

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ( Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif) ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों, संगठनों और देशों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मदद की अपील की है। यूनाइटेड नेशन की एक सहायक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 110 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता की घोषणा की, जबकि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 20 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता की घोषणा की। यूके ने तत्काल सहायता में 1.5 मिलियन पाउंड की घोषणा की। यूके एड ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मध्यम और लंबी अवधि की परियोजनाओं के लिए 38 मिलियन पाउंड की भी घोषणा की है। फोटो क्रेडिट-AJ+

यह भी पढ़ें-Monsoon Alert: पूर्वोत्तर भारत सहित यूपी, मप्र, बिहार, झारखंड के लिए IMD ने जारी की है ये चेतावनी
 

55

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी(NDMA) के अनुसार, पाकिस्तान में अगस्त में 166.8 मिमी बारिश हुई। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध और बलूचिस्तान में क्रमश: 784 फीसदी और 496 फीसदी बारिश की बढ़ोतरी हुई है। सिंध के 23 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। फोटो क्रेडिट-AJ+

यह भी पढ़ें-पानी को मोहताज हुआ चीन, सबसे बड़ी नदी भी सूखी; बिजली संकट के चलते सिर्फ कुछ घंटे खुल रहे मॉल

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या है मक्का पैक्ट, किस डर ने पाकिस्तान को सऊदी अरब की मदद से रोका?
Recommended image2
हूती का असली नाम क्या है? कैसे एक पहाड़ी परिवार सऊदी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द
Recommended image3
हूती हमलों से डरा सऊदी अरब अब क्या करेगा? ट्रंप की 'ना' के बाद बचे सिर्फ 2 रास्ते
Recommended image4
India Pakistan Navy: अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज! भारत ने क्या किया?
Recommended image5
कौन हैं हूती जिन्होंने उड़ाई सऊदी अरब की नींद, मक्का में पहली बार क्यों बढ़ा मिसाइल अटैक का खतरा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved