एक बार फिर कोरोना के नए मामले 20 हजार को पार कर गए हैं। पिछले दो दिन में ये केस बढ़े हैं। यह अच्छी बात है कि कोरोना संक्रमण का कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया है। अब तक  203.21 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इस समय एक्टिव केस 1.46 लाख हैं। 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान( Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक 203.21 करोड़ वैक्सीन डोज (93.13 करोड़ दूसरी डोज और 8.16 करोड़ प्री-कॉशन) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 42,20,625 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,46,323 है
  • एक्टिव केस 0.33% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.47% है
  • पिछले 24 घंटों में 19,216 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,32,86,787 हो गई
  • पिछले 24 घंटे में 20,557 नए मामले दर्ज किए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 5.18% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.71% है
  • देश में अब तक 87.40 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,96,783 परीक्षण किए गए


COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर चिंता वाली बात है। दो दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। यानी एक बार फिर कोरोना के नए मामले 20 हजार को पार कर गए हैं। इससे पहले यह आंकड़ा 18000 के करीब था। हालांकि यह राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण का कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया है। अब तक 203.21 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इस समय एक्टिव केस 1.46 लाख हैं। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 203.21 Cr: देश में वैक्सीनेशन की स्थिति
28 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 203.21 करोड़ (2,03,21,82,347) से अधिक हो गया है। यह 2,68,70,726 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 से शुरू हुइ थी। अब तक 3.87 करोड़ (3,87,53,472) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,46,323 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.47% है। पिछले 24 घंटों में 19,216 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,32,86,787 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20,557 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,96,783 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.40 करोड़ (87,40,08,037) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.71% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.18% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास वैक्सीन का स्टोरेज
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 194.60 करोड़ (1,94,60,45,325) से अधिक टीके की डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.15 करोड़ (7,15,72,730) से अधिक शेष और बिना इस्तेमाल COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: संक्रमण में फिर उछाल, 18000 से अधिक मिले नए केस, एक्टिस मामले 0.33% और रिकवरी रेट 98.47%
इस रोग के लक्षण 95 प्रतिशत रोगियों को दिखाई ही नहीं देते, देश की एक मशहूर हस्ती भी इससे पीड़ित, जानिए नाम