कोरोना के नए केस कम हुए हैं। बीते दिन 16000 के आसपास नए मामले मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.30 लाख से ऊपर है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.88 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.30% हैं। रिकवरी रेट 98.50% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 198.88 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,30,713 है
  • एक्टिव केस 0.30% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.50 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 14,629 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,29,83,162 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 16,678 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 5.99% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.18% है
  • अब तक 86.68 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 2,78,266 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों को लेकर थोड़ी राहत है। कोरोना के नए केस कम हुए हैं। बीते दिन फिर 16000 के आसपास नए मामले मिले हैं, जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 18000 पार कर गया था। इस समय एक्टिव केस 1.30 लाख से ऊपर है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.88 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.30% हैं। रिकवरी रेट 98.50% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 198.88 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
11 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 198.88 करोड़ (1,98,88,77,537) से अधिक हो गया है। यह 2,60,96,863 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.74 करोड़ (3,74,90,962) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 1,30,713 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.30% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 14,629 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,29,83,162 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,678 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,78,266 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.68 करोड़ (86,68,88,980) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.18% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.99% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट के पास इस समय वैक्सीन की 10.25 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद हैं
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 10.25 करोड़ से अधिक (10,25,64,720) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
बरसात में रहना चाहते हैं चुस्त दुरुस्त और तंदुरुस्त, तो डाइट में शामिल करें ये 8 फल
World Population Day 2022: 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी, जानें जनसंख्या दिवस का महत्व