COVID 19 UPDATE: बीते दिन नए मामले फिर से 12000 के ऊपर मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.84 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस बढ़कर 0.15%  पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.64% पर आ गई है। पिछले 24 घंटों में 7,985 मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,82,697 हो गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 195.84 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 63,063 हैं
  • सक्रिय मामले 0.15% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.64% है
  • पिछले 24 घंटों में 7,985 मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,82,697 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.47% है, जबकि वीकली 2.41% 
  • अब तक देश में 85.69 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 5,19,903 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने करने की जरूरत है। बीते दिन फिर से नए मामले 12000 के ऊपर मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.84 करोड़ को पार कर चुका है। यह अच्छी बात है कि वैक्सीनेशन प्रॉपर होने से रिस्क फैक्टर कम हो गया है। हालांकि एक्टिव केस बढ़कर 0.15% पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.64% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 195.84 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का ग्राफ
17 जून सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 195.84 करोड़ (1,95,84,03,471) से अधिक हो गया है। यह 2,52,19,258 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस उम्र के लोगों को अब तक 3.55 करोड़ (3,55,35,122) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 63,063 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.15% हैं। नतीजतन, भारत की वसूली दर 98.64% है। पिछले 24 घंटों में 7,985 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,82,697 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 12,847 नए मामले सामने आए।

भारत में कोविड-19 टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 5,19,903 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.69 करोड़ (85,69,10,352) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.41% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.47% बताई गई है।

देश के विभिन्न राज्यों के पास वैक्सीन की अभी भी 13.12 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार के मुफ्त चैनल (free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। 13.12 करोड़ (13,12,10,500) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी इनके पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE:नए मामलों में चौंकाने वाला उछाल, एक दिन में मिले 12000 मरीज, एक्टिव केस भी 58000 क्रॉस
कोरोना के ये 4 नए लक्षण आए सामने, जो आपके लिए है अब सबसे बड़ा खतरा!