भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार तीसरे दिन 10000 के करीब नए मामले मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 211.13 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.61 प्रतिशत हो गई है।

  • नेशनल वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 211.13 करोड़ कुल वैक्सीन डोज (94.12 करोड़ दूसरी डोज और 14.76 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • बीते दिन 31,60,292 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 90,707 पर है
  • सक्रिय मामले 0.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.61% है
  • पिछले 24 घंटों में 13,528 मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,37,70,913 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 10,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.43% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.02%
  • देश में अब तक 88.43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 4,22,322 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। लगातार तीसरे दिन 10000 के करीब नए मामले मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 211.13 करोड़ को पार कर गया है। रिकवरी बेहतर होने से इस समय एक्टिव केस 0.20% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.61 प्रतिशत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 211.13 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
26 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 211.13 करोड़ (2,11,13,94,639) से अधिक हो गया है। यह 2,81,13,254 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.01 करोड़ (4,01,69,223) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 90,707 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.20% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.61% हो गई है। पिछले दिन 13,528 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,37,70,913 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10,256 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 4,22,322 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.43 करोड़ (88,43,39,045) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.02% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.43% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास इस समय 6.26 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 200.72 करोड़ (2,00,72,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 6.26 करोड़ से अधिक (6,26,00,060) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: लगातार दूसरे दिन मिले 10000 के करीब केस, रिकवरी रेट 98.60% जबकि एक्टिव केस 0.21%
कोरोना फैलने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने ली 'अनुपमा' की मदद, कहा- कहीं भी जाओ बेन, बस मास्क पहनकर जाओ