एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के केस कम होकर 5000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 217.41 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट कई दिनों से 98.71% बनी हुई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 217.41 करोड़ वैक्सीन डोज (94.75 करोड़ दूसरी डोज और 20.20 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 14,76,840 डोज दी गई हैं
  • भारत में वर्तमान में 44,436 एक्टिव केस हैं 
  • सक्रिय मामले 0.10% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,719 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,90,414 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 4,912 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.69% है
  • देश में अब तक 89.33 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,03,888 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कई दिनों के बाद फिर से राहत की खबर मिली है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के केस कम होकर 5000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 217.41 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट कई दिनों से 98.71% बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 217.41 Cr: कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
24 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 217.41 करोड़ (2,17,41,04,791) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,22,085) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में वर्तमान में 44,436 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.10% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,719 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,90,414 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,912 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 3,03,888 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.33 करोड़ (89,33,52,145) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.69% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 3.49 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 203.53 करोड़ (2,03,53,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 3.49 करोड़ (3,49,26,440) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
ये है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, इस हवा में सांस लेने से हर साल मरते हैं 70 लाख लोग, Alert करती न्यूज
World's Biggest Killer: कोरोना नहीं, हर साल दुनिया में 41 मिलियन लोगों की जान ले रहा NCDs, जानिए पूरा मामला