देश में  कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर कुछ बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आ रहा है। लगातार दूसरे दिन नए केस 10000 के करीब मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 210.82 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.21% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.60 प्रतिशत बनी हुई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 210.82 करोड़ वैक्सीन डोज (94.08 करोड़ दूसरी डोज और 14.50 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले एक दिन में 23,50,665 खुराक दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 94,047 पर है
  • सक्रिय मामले 0.21% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.60% है
  • पिछले 24 घंटों में 13,084 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,37,57,385 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 10,725 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.20% है
  • अब तक 88.39 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 3,92,837 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: कोरोना महामारी को लेकर भारत में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं है। लगातार दूसरे दिन नए केस 10000 के करीब मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 210.82 करोड़ को पार कर गया है। नए मामलों में कुछ खास बढ़ोत्तरी नहीं होने से एक्टिव केस गिरकर 0.21% हो गए हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.60 प्रतिशत बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 210.82 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
25 अगस्त सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 210.82 करोड़ (2,10,82,34,347) से अधिक हो गया है। यह 2,80,58,526 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.01 करोड़ (4,01,07,033) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 94,047 हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.21% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.60% है। पिछले 24 घंटों में 13,084 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,37,57,385 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10,725 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 3,92,837 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.39 करोड़ (88,39,16,723) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.20% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास इस समय​​ 6.06 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 200.32 करोड़ (2,00,32,00,975) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 6.06 करोड़ से अधिक (6,06,58,970) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
कोरोना फैलने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने ली 'अनुपमा' की मदद, कहा- कहीं भी जाओ बेन, बस मास्क पहनकर जाओ
Weight Loss के दौरान ये 5 गलतियां,मेटाबॉलिज्म को पहुंचा रहा नुकसान