कोरोना महामारी के तेजी से फैलने का खतरा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन नए केस 2600 के करीब मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.21 करोड़ डोज के ऊपर निकल गया है। 

  • राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन कैम्पेन के तहत अब तक 219.21 करोड़ वैक्सीन डोज (94.94 करोड़ दूसरी डोज और 21.76 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाए जा चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों में 5,93,963 डोज दी गईं
  • भारत में एक्टिव केस 26,583 हैं, सक्रिय मामले 0.06% हैं
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है, जबकि पिछले 24 घंटों में 2,594 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,68,557 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 2,678 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.13% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.07% है
  • अब तक देश में 89.81 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए हैं; पिछले 24 घंटों में 2,37,952 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में कई दिनों से खास उछाल नहीं दिखाई दिया है। मामले लगातार मामूली ऊपर-नीचे जा रहे हैं। यानी महामारी के तेजी से फैलने का खतरा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। बीते दिन नए केस 2600 के करीब मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.21 करोड़ डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.76% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 219.21 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
14 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 219.21 करोड़ (2,19,21,33,244) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.11 करोड़ (4,11,19,125) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस, नए मामले और अन्य डिटेल्स
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 26,583 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 2,594 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,68,557 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,678 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,37,952 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.81 करोड़ (89,81,15,488) टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.07% है और डेली पॉजिटविटी रेट 1.13% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
मराठवाड़ा में 11 में से 8 डेम 100% फुल,असम में 9 जिलों में बाढ़, जानिए किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता का भूकंप, साल में करीब 6200 झटके आते हैं