कोरोना संक्रमण के नए मामले एक बार फिर 20000 को पार कर गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 205.59 करोड़ हो चुका है। पिछले 24 घंटों में  36,95,835 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.50% है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 205.59 करोड़ वैक्सीन डोज (93.46 करोड़ सेकंड डोज और 10.09 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 36,95,835 डोज दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,35,364 है
  • एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.50 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 21,595 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,34,45,624 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 20,551 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 5.14% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.64% है
  • 87.71 करोड़ अब तक किए गए कुल परीक्षण; पिछले 24 घंटों में 4,00,110 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश मे कोरोना वायरस के केस फिर से 20000 को पार कर गए हैं। इससे पहले के दिनों में यही आंकड़ा क्रमश: 19 हजार, 17 हजार और 13 हजार था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 205.59 करोड़ हो चुका है। पिछले 24 घंटों में 36,95,835 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.50% है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 205.59 Cr: देश में वैक्सीनेशन
5 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 205.59 करोड़ (2,05,59,47,243) से अधिक हो गया है। यह 2,72,54,426 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.93 करोड़ (3,93,33,226) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,35,364 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 21,595 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,34,45,624 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20,551 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 4,00,110 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.71 करोड़ (87,71,60,646) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.64% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.14% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास 7.32 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 196.86 करोड़ (1,96,86,41,625) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.32 करोड़ (7,32,14,660) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: एक दिन में 2000 बढ़कर 19000 हुए नए केस, हालांकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.50% पर पहुंची
Pcos या अनियमित पीरियड से हैं परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें यह चार सुपर हेल्दी ड्रिंक