भारत में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के 21 हजार से अधिक मरीज मिले हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 1.49 लाख हो गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से अभी तक कोई बड़े खतरे की खबर नहीं है। अब तक 201.30 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान( Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक 201.30 करोड़ वैक्सीन डोज (92.85 करोड़ सेकंड डोज और 6.63 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 37,06,997 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,49,482 है
  • सक्रिय मामले 0.34% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.46% है
  • पिछले 24 घंटों में 21,219 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,31,71,653 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 21,880 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.51% है
  • भारत में अब तक 87.16 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,95,359 टेस्ट किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना के नए केस लगातार दूसरे दिन 21 हजार के पार गए हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 1.49 लाख हो गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से कोई बड़े खतरे की खबर नहीं है। अब तक 201.30 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। बता दें कि कोविड टीकाकरण की यात्रा 16 जनवरी 2021 को आरंभ हुई थी। 17 जुलाई 2022 को इसने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का इतिहास रचा है। 15 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की शुरुआत हुई है। यह कैम्पेन ड्राइव 75 दिनों तक चलेगा। आप किसी भी सरकारी केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह अभियान आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर यानी 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत चलाया जा रहा है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 201.30 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
22 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 201.30 करोड़ (2,01,30,97,819) से अधिक हो गया है। यह 2,65,61,942 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.83 करोड़ (3,83,43,085) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,49,482 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.34% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.46% है। पिछले 24 घंटों में 21,219 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले पेशेंट्स की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,31,71,653 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 21,880 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,95,359 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.16 करोड़ (87,16,56,205) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.51% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट़्स के पास 8.07 करोड़ से वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.70 करोड़ (1,93,70,32,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी(direct state procurement category) के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 8.07 करोड़ (8,07,88,890) से अधिक COVID वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
200 करोड़ वैक्सीनेशन पर PM मोदी ने कोविन टीम की तारीफ में लिखा लेटर, यह देश के लिए यादगार बना दिया
COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20000 के पार, एक्टिव केस 1.48 लाख हुए