सारी दुनिया में तनाव पैदा करने वाले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (corona virus new variant Omicron) से बचने वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन यूरोपियन कंट्री बेल्जियम(Belgium) में एक युवक ने गजब ही कर दिया। उसने एक बार नहीं, बल्कि 8 बार वैक्सीन लगवा लीं। वो 9वीं बार वैक्सीन लगवाने पहुंचा था, लेकिन धरा गया।

बेल्जियम. दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो कोरोना वैक्सीन लगवाने से भाग रहे। सरकारों को वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना पड़ रहा। लेकिन पश्चिम यूरोप के देश बेल्जियम में एक युवक ने हद कर दी। उसे एक बार नहीं, 8 बार कोरोना वैक्सीन लगवा ली। यही नहीं, वो 9वीं बार भी वैक्सीन लगवाने पहुंचा था, लेकिन धरा गया। उसे धोखाधड़ी के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। इतनी वैक्सीन लगवाने के बावजूद उसके शरीर में कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरों के लिए वैक्सीन लगवा रहा था
पुलिस की पड़ताल में और भी हैरान करने वाला खुलासा हुआ। चौंकाने वाला यह मामला वलून प्रांत का है। यहां के शॉर्लरॉय शहर की आबादी करीब 2 लाख है। पकड़ा गया युवक उन लोगों से संपर्क करता था, जो बिना वैक्सीन लगवाए सर्टिफिकेट हासिल करना चाहते थे। यानी उन्हें वैक्सीन से डर था या कोई शक। बेल्जियन मीडिया लावेनिर की रिपोर्ट के मुताबिक यह युवक ऐसे लोगों से अच्छी-खासी रकम लेकर उनके बदले खुद वैक्सीन लगवाने चला जाता था। लेकिन जब वो 9वीं बार वैक्सीन लगवाने गया, तो हेल्थ वर्कर्स उसे पहचान गए। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

भारत में फेक वैक्सीन का मामला सामने आया था
जून, 2021 में भारत में फेक वैक्सीन का एक बड़ा मामला सामने आया था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फेक वैक्सीनेशन कैंप का भंडाफोड़ हुआ था। इस कैंप में टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती सहित कई लोगों को फेक वैक्सीन लगा दी गई थी। आरोपी खुद को IAS बताने वाला देबंजन देब निकला था। 

मुंबई में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
यह मामला भी जून, 2021 में सामने आया था। तीन ठगों ने कांदिवली की हीरानंदानी सोसायटी में वैक्सीनेशन कैम्प के बहाने लोगों को नकली वैक्सीन लगाकर करीब 5 लाख रुपए ठग लिए थे। ठगी का शिकार बने 390 लोगों को जब वैक्सीन लगने के बाद भी कोई लक्षण नहीं दिखे। जैसे-हाथ दर्द या बुखार नहीं आया, तब उनका माथा ठनका। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा था।

यह भी पढ़ें
Omicron: दक्षिण अफ्रीका में कम हुए कोरोना के मामले; खत्म हुई लहर, हालांकि मौतों के आंकड़े बढ़े
omicron के खतरे के बीच भारत में 60% आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों डोज; कुल आंकड़ा 137.70 करोड़ के पार
डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रोन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने के 40% कम चांस, यूके में कोरोना का विस्फोट