11:13 PM (IST) Sep 03
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। चार विकेट से श्रीलंका ने जीत हासिल कर ली है। आखिरी ओवर के पांच गेंद शेष रहते टीम ने जीत हासिल कर ली है।

11:04 PM (IST) Sep 03
13 गेदों पर श्रीलंका को चाहिए 10 रन

श्रीलंका को जीतने के लिए बारह गेंदों पर आठ रन चाहिए। टीम ने पांच विकेट गंवाकर 168 रन बना लिए हैं।

10:40 PM (IST) Sep 03
श्रीलंका का 119 रन, सलामी जोड़ी पैवेलियन लौटी

श्रीलंका की सलामी जोड़ी पाथम निशंका और कुसल मेंडिस आउट हो चुके हैं। श्रीलंका का 14 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बन चुका है। निशंका 35, मेंडिस 36 और चरिथा असलंका 8 रन पर आउट हो चुके हैं। 

09:59 PM (IST) Sep 03
श्रीलंका की सधी शुरूआत, पांच ओवर्स में 40 रन

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के लक्ष्य को पाने की कोशिश में सधी हुई शुरूआत की है। पहले पांच ओवर्स के पूरा होने पर श्रीलंका ने 40 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज पॉथम निशंका और कुशल मेंडिस पिच पर हैं।

09:29 PM (IST) Sep 03
श्रीलंका को जीतने के लिए बनाने हैं 176 रन

अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर्स में 175 रन बनाए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने सबसे अधिक 84 रनों की आतिशी पारी खेली है। जबकि इब्राहिम जादरान ने शानदार 40 रन बनाएं। छह विकेट गंवाकर अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया है। 

09:16 PM (IST) Sep 03
अफगानिस्तान का 5 विकेट डाउन, इब्राहिम भी 40 रनों पर आउट

अफगानिस्तान की टीम के चार विकेट गिर चुके हैं। रहमानुल्लाह के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले इब्राहिम जादरान भी आउट हो गए हैं। इब्राहिम 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इब्राहिम के अलावा नजबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी सस्ते में पैवेलियन लौट गए हैं। 

09:00 PM (IST) Sep 03
84 रन की आतिशी पारी खेल रहमानुल्लाह आउट

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह 84 रनों की आतिशी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने यह स्कोर 45 गेंदों में 6 सिक्सर व चार चौक्कों की सहायता से बनाई है। असिथा फर्नांडो की गेंद पर वह आउट हो गए। 

08:28 PM (IST) Sep 03
अफगानिस्तान के दस ओवर्स की समाप्ति पर 83 रन पूरे

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने शानदार शुरूआत की है। दस ओवर्स की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बन चुके हैं। आतिशी पारी खेल रहे रहमानुल्लाह और इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं। 

08:17 PM (IST) Sep 03
रहमानुल्लाह का आतिशी अर्धशतक

अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आतिशी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी फिफ्टी, चौकों और चार सिक्सर की सहायता से बनाई है।

08:02 PM (IST) Sep 03
अफगानिस्तान का 5 ओवरों में 46 रन

रमनतुल्लाह गुरबाज की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत पांच ओवर्स की समाप्ति पर अफगानिस्तान ने 46 रन बना लिए हैं। हालांकि, पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर पहला नुकसान भी सहना पड़ा। सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह 13 रनों के निजी स्कोर पर मधुशंका की गेंद पर आउट हो गए।

07:33 PM (IST) Sep 03
श्रीलंका ने गेंदबाजी का किया फैसला

श्रीलंका ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान ने फिल्डिंग का फैसला किया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज कुछ ही देर में क्रीज पर उतरेंगे। 

06:30 PM (IST) Sep 03
कौन मारेगा बाजी श्रीलंका या अफगानिस्तान

एशिया कप क 2022 के सुपर4 मुकाबले में आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होने जा रहा है। अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में जीत के रथ पर सवार है। वहीं श्रीलंका के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती है। दोनों टीमें रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं।