11:23 PM (IST) Sep 01
184 रन बनाकर श्रीलंका ने हासिल की जीत

श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से शिकस्त दे दी है। श्रीलंका ने चार गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली है। आठ विकेट गंवाकर श्रीलंका ने 184 रन बनाकर मैच जीत लिया।

11:17 PM (IST) Sep 01
जीतने के लिए सात गेंदों पर चाहिए 13 रन

श्रीलंका को जीतने के लिए सात गेंदों में 13 रनों की दरकार है। टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 171 रन बना ली है।

10:41 PM (IST) Sep 01
कुशल मेंडिस का अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने अर्धशतक बना लिया है। 

10:21 PM (IST) Sep 01
श्रीलंका का चार विकेट के नुकसान पर 77 रन

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने श्रीलंका की कमर तोड़ दी है। गेंदबाज इबादत हुसैन ने तीन विकेट झटक लिए हैं। जबकि उनका साथ देते हुए तक्सीम अहमद ने एक विकेट लिए हैं। श्रीलंका का 9 ओवर्स में 77 रन बने हैं। 

10:01 PM (IST) Sep 01
श्रीलंका का एक ही ओवर में दो झटका

श्रीलंका का दो विकेट छठवें ओवर में गिर गया है। 5.3 ओवर पर पहला विकेट गिर गया है। पहला विकेट पॉथम निशंका का गिरा है। जबकि छठें ओवर की आखिरी गेंद पर चरिथा असलंका अपना विकेट गंवा बैठे। 

09:50 PM (IST) Sep 01
बांग्लादेश ने बनाए 183 रन

बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर्स में 183 रन बनाए हैं। टीम ने सात विकेट के नुकसान पर रन बनाए हैं।

08:23 PM (IST) Sep 01
मेहंदी हसन मिराज ने बनाए 38 रन

बांग्लादेश की शानदार शुरूआत करने वाले मेहंदी हसन मिराज 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसरंगा की गेंद पर वह आउट हुए। टीम तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन बना चुकी है। कप्तान शाकिब अल हसन और अफीफ हुसैन क्रीज पर हैं।

07:50 PM (IST) Sep 01
सलामी जोड़ी टूटी, शब्बीर रहमान आउट

श्रीलंका के असिथा फर्नांडो ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया है। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शब्बीर रहमान पांच रनों के निजी स्कोर पर आउट हो चुके हैं। तीसरे ओवर में ही पहला विकेट गिर गया।

07:40 PM (IST) Sep 01
पहले ओवर में बांग्लादेश का 11 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहले ओवर में 11 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। क्रीज पर मेहंदी हसन मिराज और शब्बीर रहमान की सलामी जोड़ी है।

07:17 PM (IST) Sep 01
बांग्लादेश को पहले करनी है बल्लेबाजी

श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच हो रहे मैच में टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान ने गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

06:26 PM (IST) Sep 01
अफगानिस्तान से हार चुकी हैं टीमें

आज एशिया कप के 5वें मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। कुछ ही देर में टॉस होगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है और आज की जीत जहां टीम को सुपर-4 में पहुंचा देगी। वहीं हारने वाली टीम का  एशिया कप के सफर समाप्त हो जाएगा।