11:26 PM (IST) Sep 11
श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया, एशिया कप की चैंपियन बनी श्रीलंकाई टीम

एशिया कप 2022 का खिताब श्रीलंका ने जीत लिया है। पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर श्रीलंका ने यह खिताब जीत लिया है। पाकिस्तान की पूरी टीम 171 रनों के जवाब में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की बैटिंग पूरी तरह से फेल रही और श्रीलंका ने 6वीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया है।

11:04 PM (IST) Sep 11
वनिंदु हसरंगा की शानदार बॉलिंग

171 रनों का पीछा कर रही पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है। 16वें ओवर में हसरंगा ने मोहम्मद रिजवान के बाद आसिफ अली को 0 पर बोल्ड कर दिया है। उन्होंने 1 ही ओवर में तीन विकेट लिए हैं।

10:52 PM (IST) Sep 11
पाकिस्तान ने 15 ओवर में बनाए 101 रन

श्रीलंका के 171 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं।

10:33 PM (IST) Sep 11
पाकिस्तान के 11.2 ओवर में 80 रन बने

पाकिस्तान की टीम 171 रनों का पीछा कर रही है और 11.2 ओवर में 80 रन बना लिए हैं।

10:26 PM (IST) Sep 11
पाकिस्तान को जीत के लिए 60 गेंद में चाहिए 103 रन

श्रीलंका के 171 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीतने के लिए अभी 60 गेंदों पर 103 रनों की दरकार है।

09:57 PM (IST) Sep 11
पाकिस्तान के 2 विकेट गिरे

श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के सामने 172 रनों का टार्गेट रखा है लेकिन पाकिस्तान के 24 रन पर 2 विकेट गिर गए हैं।

09:22 PM (IST) Sep 11
भानुका राजपक्षे फिर चमके, श्रीलंका ने दिया 171 का टार्गेट

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया और शानदार गेंदबाजी की। लेकिन दोनों टीमों के बीच का अंतर राजपक्षे बने जिन्होंने मात्र 45 गेंद पर 71 रन बना दिए। भानुका राजपक्षे के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवर में 170 रन बनाए हैं।

09:08 PM (IST) Sep 11
150 के करीब पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका की टीम शुरुआती झटके के बाद संभलती नजर आ रही है। भानुका राजपक्षे ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी है और श्रीलंका 18 ओवर में 148 रन बना चुका है।

08:48 PM (IST) Sep 11
राजपक्षे ने श्रीलंका का संभाला

श्रीलंका की टीम 5 विकेट खोकर बैकफुट पर थी लेकिन अब भानुका राजपक्षे ने जवाब दिया है। इस वक्त श्रीलंका का स्कोर 14.2 ओवर में 109 रन पर 5 विकेट है। भानुका राजपक्षे ने शानदार वापसी कराई है।

08:24 PM (IST) Sep 11
पाकिस्तानी गेंदबाजों का जलवा

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका को बैकफुट पर ला दिया है। श्रीलंका ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। यह गेम पाकिस्तान जीतने की दावेदारी कर रहा है। 

08:20 PM (IST) Sep 11
श्रीलंका की पारी डगमगाई

पाकिस्तान ने टॉ़स जीतकर बॉलिंग करते हुए श्रीलंका की हालत खराब कर दी है। श्रीलंका के 4 विकेट गिर चुके हैं लेकिन रन बोर्ड पर सिर्फ 50 से ज्यादा रन ही बने हैं।

08:11 PM (IST) Sep 11
150 की गति से गेंद डाल रहे पाकिस्तानी

एशिया कप 2022 का फाइनल जारी है और पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी शुरू की है। पाकिस्तान के बॉलर्स 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि श्रीलंका 3 विकेट खो चुक है और रन बोर्ड पर सिर्फ 42 रन चढ़े हैं।

 

07:50 PM (IST) Sep 11
श्रीलंका के 23 रन पर 2 विकेट गिरे

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान का मुकाबला जारी है और श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 3.2 ओवर में 23 रन बनाए हैं लेकिन 2 विकेट गंवा दिए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शानदार कैच पकड़ा है।