सोमवार सुबह एक कार हादसे में एक दंपत्ति और उनके आठ माह के बच्चे की मौत हो गई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह आठ बजे मोटा भंडारिया गांव के पास हुई
अमरेली: गुजरात के अमरेली जिले में सोमवार सुबह एक कार हादसे में एक दंपत्ति और उनके आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह आठ बजे मोटा भंडारिया गांव के पास हुई जब गौरांग कनपरिया (38) और उसके परिवार के सदस्य अमरेली से कुकावाव की तरफ जा रहे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि कार चला रहे कनपरिया ने कार पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि हदसे में कनपरिया उनकी पत्नी कंकनबेन (35) और उनके बेटे मिहीर (आठ माह) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरेली के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
(प्रतिकत्मक फोटो)
