10:14 AM (IST) Nov 25
भारत का पहला विकेट गिरा

हनुमा विहारी के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। जैमीसन ने मयंक अग्रवाल को ब्लंडेल के हाथों कैच करवाकर आउट किया। मयंक ने 28 गेंदों कासामना कर 13 रन बनाए। उन्होंने पारी में 2 चौके भी जमाए। मयंक के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए मैदान में। भारत का स्कोर 21/1, 7.5 ओवर

10:51 PM (IST) Nov 19
भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है। जीत के लिए आवश्यक 154 को भारत ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से केएल राहुल ने 65 और रोहित शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली। 

10:43 PM (IST) Nov 19
16वें ओवर में भारत को लगे 2 झटके

पारी के 16वें ओवर में टीम को 2 झटके लगे। टीम साउदी के इस ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (55 रन) आउट हुए और अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव (1 रन)
 

10:40 PM (IST) Nov 19
भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। टीम साउदी की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल ने उनका कैच लपका। रोहित ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने पारी में 1 चौका और 5 छक्के जमाए। भारत का स्करो 135 रन, 15.3 ओवर

10:36 PM (IST) Nov 19
रोहित शर्मा ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 35 गेंदों में अपना 25वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। वे अब तक पारी में 1 चौका और 5 छक्के जमा चुके हैं।  
 

10:30 PM (IST) Nov 19
टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतकीय साझेदारियां

रोहित शर्मा और केएल राहुल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। दोनों के बीच अब तक 5 बार शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इतनी ही बार पाक के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी ये कारनामा कर चुके हैं। 

5 बाबर-रिजवान (22 पारी)
5 रोहित-राहुल (27 पारी)
4 गुप्टिल-विलियमसन (30 पारी)
4 रोहित-धवन (52 पारी)

10:28 PM (IST) Nov 19
भारत को लगा पहला झटका, केएल राहुल आउट

केएल राहुल के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। राहुल 65 के स्कोर पर टीम साउदी का शिकार बने। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने लपका। राहुल ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जमाए। 
 

10:19 PM (IST) Nov 19
रोहित शर्मा और केएल राहुल की लगातार 5वें मैच में फिफ्टी प्लस साझेदारी

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने लगातार 5वें मैच में फिफ्टी प्लस साझेदारी पूरी की। टी20 में ये एक नया भारतीय रिकॉर्ड है। 

140 बनाम अफगानिस्तान
70 बनाम स्कॉटलैंड
86 बनाम नामीबिया
50 बनाम न्यूजीलैंड
100+ बनाम न्यूजीलैंड

10:18 PM (IST) Nov 19
भारतीय पारी के 100 रन पूरे

भारतीय पारी के 100 रन पूरे हो गए हैं। भारत ने बिना कोई विकेट खोए इस आंकड़े को छुआ है। रोहित-राहुल के बीच 72 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रोहित 37 और राहुल 63 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

10:10 PM (IST) Nov 19
केएल राहुल ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

केएल राहुल ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 16वां अर्धशतक है।

10:06 PM (IST) Nov 19
भारतीय पारी के 10 ओवर का खेल समाप्त, रोहित को मिला जीवनदान

भारतीय पारी के 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 79 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 45 और रोहित शर्मा 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10वें ओवर में रोहित को जीवनदान मिला है। मिचेल सेंटनर की 5वीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने कैच छोड़ दिया। 

09:36 PM (IST) Nov 19
भारतीय पारी के 5 ओवर का खेल पूरा

भारतीय पारी के 5 ओवर का खेल पूरा हो गया है। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 24 और कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

09:11 PM (IST) Nov 19
चौके के साथ भारत की शुरुआत

भारतीय टीम ने अपनी पारी की शुरुआत चौके से की है। केएल राहुल ने टीम साउद की पहली गेंद पर शानदार चौका मारा। इससे पूर्व न्यूजीलैंड पारी की शुरुआत भी चौके से हुई थी। कीवी टीम की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर स्लीप में चौका मारा था। 

08:57 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 154 रनों का लक्ष्य, पहले मैच में हर्षल पटेल ने लिए 2 विकेट

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में शुरुआत तो ठीक की लेकिन बाद में टीम लड़खड़ा गई। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। इसके अलावा ओपनर मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने 31-31 रनों की पारियां खेलीं। भारत की ओर से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के काफी प्रभावित किया। अन्य गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, आर अश्विन और दीपक चाहर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। 

08:47 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड को लगा छठवां झटका

न्यूजीलैंड का छठवां विकेट गिर गया है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जेम्स नीशम आउट हो गए। यह कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लिया। नीशम 12 गेंद खेलकर केवल 3 रन बना सके। 

08:36 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिर गया है। हर्षल पटेल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने ग्लेन फिलिप्स का कैच लपका। फिलिप्स अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया। इस मैच में हर्षल का यह दूसरा विकेट है। 

08:26 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका, अश्विन को पहली सफलता

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। अश्विन की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने टीम सेफर्ट का कैच लपका। सेफर्ट ने 15 गेंदों में 13 रन बनाए। 

08:24 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड पारी के 15 ओवर का खेल पूरा

न्यूजीलैंड पारी के 15 ओवर का खेल पूरा हो गया है। कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 25 और टीम सेफर्ट 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हो रहे हैं वे 3 ओवर में 37 रन लुटा चुके हैं। 

08:12 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

न्यूजीलैंड पारी के 100 रन पूरे हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स 10 और टीम सेफर्ट 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और न्यूजीलैंड ने अब तक 2 विकेट खोए हैं। 

08:04 PM (IST) Nov 19
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, हर्षल पटेल ने लिया पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। हर्षल पटेल ने डेरिल मिचेल को 3 के स्कोर पर आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने पटेल की गेंद पर कैच लपका। हर्षल पटेल का यह पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट है। 

Read more Articles on