10:44 PM (IST) Oct 06
पहले वनडे टीम में भारत की 9 रन से हार

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 9 रनों से जीत लिया है।

 

10:08 PM (IST) Oct 06
भारत को जीत के लिए चाहिए 10 से उपर का औसत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे एकदिवसीय मैच का मुकाबला रोमांचक मौके पर है।

 

09:37 PM (IST) Oct 06
श्रेयस अय्यर की पारी खत्म

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में ईशान किशन ने 50 रन बनाए।

 

08:50 PM (IST) Oct 06
श्रेयस अय्यर की अच्छी बैटिंग

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारत ने 66 रन बना लिए हैं। भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं।

 

08:12 PM (IST) Oct 06
भारत के 2 विकेट गिरे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में भारतीय टीम को 40 ओवर में 250 रन बनाने का टार्गेट मिला है। वहीं भारतीय ओपनिंग जोड़ी पवैलियन लौट चुकी है।

 

07:05 PM (IST) Oct 06
भारत को 250 रनों का टार्गेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे में 40-40 ओवर का मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 4 विकेट खोकर भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य दिया है।

 

06:37 PM (IST) Oct 06
दक्षिण अफ्रीकी टीम के बैट्समैन जमे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मैच में अफ्रीकी टीम ने 193 रन बना लिए हैं और कुल 34 ओवर खत्म हो चुके हैं। वहीं यह मैच सिर्फ 45 ओवर का हो रहा है।

 

05:41 PM (IST) Oct 06
दक्षिण अफ्रीकी टीम के 100 रन पूरे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में भारत पहले बॉलिंग कर रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम ने 115 रन बना लिए हैं और उनके 4 विकेट गिर चुके हैं। 

 

04:48 PM (IST) Oct 06
दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहला विकेट गिरा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया है। अफ्रीकी टीम ने 12 ओवर में 49 रन बना लिए हैं और एक खिलाड़ी आउट हुआ है।

 

03:50 PM (IST) Oct 06
टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच बारिश की वजह से डिले हो गया है। अब 45-45 ओवर का मैच खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

 

02:47 PM (IST) Oct 06
बारिश की वजह से देरी, 3 बजे शुरू होगा मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला एकदिवसीय मुकाबला बारिश की वजह से लेट शुरू होगा। अब यह मैच 45-45 ओवरों का खेला जाएगा।

 

01:47 PM (IST) Oct 06
बारिश की वजह से मैच में देरी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला एकदिवसीय मैच बारिश की वजह से अभी शुरू नहीं हो पाया है। कुछ देर के बाद अंपायर फिर से मैदान का मुआयना करेंगे।

 

01:09 PM (IST) Oct 06
2 बजे से शुरू होगा पहला मुकाबला

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय मैच आधे घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।