IPL 2020 के लिए पहले राउंड की नीलामी पूरी हो चुकी है। इस नीलामी में सभी को चौकाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख में खरीदा। इसी के साथ ही पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।

मुंबई. IPL 2020 के लिए पहले राउंड की नीलामी पूरी हो चुकी है। इस नीलामी में सभी को चौकाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख में खरीदा। इसी के साथ ही पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। कमिंस से पहले भी कई खिलाड़ियों पर कई फ्रेंचाइजी करोड़ों खर्च कर चुकी हैं। हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें IPL टीमों ने नीलामी के समय मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. युवराज सिंह 16 करोड़ 
2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये देकर युवराज को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि युवराज इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके थे और पूरे सीजन में युवी ने सिर्फ 248 रन बनाए थे। दिल्ली इस सीजन में 7 वें पायदान पर रही थी। 

2. पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को IPL 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। कमिंस इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, पर IPL में 15.5 करोड़ की अपनी कीमत को सही साबित करना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। 

3. बेन स्टोक्स 14.5 करोड़ 
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी 14.5 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा बने थे। पुणे के लिए यह फैसला बहुत ही शानदार साबित हुआ था। इस सीजन में स्टोक्स ने 316 रन बनाए थे और 15 छक्के जड़े थे। स्टोक्स ने 12 विकेट भी झटके थे। उन्हें इस सीजन में सबसे कीमती खिलाड़ी का अवॉर्ड भी मिला था। 

4. युवराज सिंह 
2014 में भी सिक्सर किंग को खरीदने के लिए होड़ लग गई थी। युवराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 14 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन में युवराज ने 376 रन बनाए थे। युवराज ने 28 छक्कों के साथ रिकॉर्ड भी बनाया था। इस सीजन में RCB कुछ खास नहीं कर पाई थी और 7वें नंबर पर रही थी। 

5. दिनेश कार्तिक
साल 2014 में दिनेश कार्तिक को दिल्ली की टीम ने 12.5 करोड़ में खरीदा था। कार्तिक ने इस सीजन में 325 रन बनाए थे और अपनी कीमत के साथ न्याय किया था। इसके बावजूद दिल्ली की टीम आखिरी पायदान पर रही थी।