03:17 PM (IST) Oct 15

श्रीलंका ने 8 विकेट से श्रीलंका को रौंदा

वुमेंस एशिया कप का खिताब भारत ने फिर से जीत लिया है। श्रीलंका के 66 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 8.3 ओवर में ही 71 रन बना डाले और मैच पर कब्जा कर लिया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 51 रनों की बड़ी पारी खेली और 3 छक्के जड़े।

Scroll to load tweet…
03:10 PM (IST) Oct 15

भारतीय टीम जीत के करीब पहुंची

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 66 रनों का पीछा कर रही है। टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं।

Scroll to load tweet…
02:48 PM (IST) Oct 15

भारतीय टीम ने की तेज शुरूआत

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की महिला खिलाड़ी दमदार खेल दिखा रही हैं। पहले श्रीलंका को सिर्फ 65 रनों पर रोका और 66 रनों का पीछा करने उतरी टीम ने तेज शुरूआत की है। भारत ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं।

02:29 PM (IST) Oct 15

भारत को मिला 66 रनों का टार्गेट

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई है। भारतीय गेंदबाजी कमाल की रही और श्रीलंका सिर्फ 65 रन ही बना सकी। श्रीलंका का फाइनल स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन रहा। भारतीय महिलाओं को एशिया कप का खिताब जीतने के लिए सिर्फ 66 रनों की आवश्यकता है।

02:06 PM (IST) Oct 15

श्रीलंका टीम के 8 विकेट धराशायी

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत बनाम श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला जारी है। भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट पर 35 रन है।

Scroll to load tweet…
01:50 PM (IST) Oct 15

श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेट के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की हालत खराब कर दी है। पहले 9 ओवर में श्रीलंका ने 7 विकेट खो दिए हैं जबकि उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाए।

Scroll to load tweet…
01:39 PM (IST) Oct 15

फाइनल में श्रीलंका की हालत खराब

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी शानदार रही है। महिला टीम ने श्रीलंंका के 6 विकेट ले लिए हैं जबकि उनकी पारी के 7 ओवर खत्म हुए हैं।

Scroll to load tweet…
01:16 PM (IST) Oct 15

श्रीलंका की कप्तान का विकेट गिरा

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट में भारत बनाम श्रीलंका के बीच मैच चल रहा है। श्रीलंका कप्तान का विकेट गिर चुका है।

Scroll to load tweet…
12:39 PM (IST) Oct 15

श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बैटिंग

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट के फाइल मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

Scroll to load tweet…
12:34 PM (IST) Oct 15

दोनों टीमें कर रही दावेदारी

वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के लिए भारत और श्रीलंका दोनों टीमें दावेदारी कर रही हैं।

Scroll to load tweet…