दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी का जबरदस्त अभियान चला रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी का जबरदस्त अभियान चला रहे हैं। ईस्ट दिल्ली में पार्टी के चौथे टाउनहाल में उन्होंने अपने सरकार के कामों को गिनाया। इस दौरान यमुना को लेकर उन्होंने बड़ा दावा भी किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल ने कहा, अगर वो दोबारा सत्ता में आए तो प्रदूषित यमुना को पूरी तरह से साफ कर देंगे। उन्होंने कहा, "मैं पूरे दावे से कह सकता हूं कि अगले पांच साल में यमुना साफ हो जाएगी। अगले चुनाव से पहले आप सभी यमुना में डुबकी लगा सकेंगे। और फिर मैं भी आपके साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा।"

गैरजरूरी कानून का बहिष्कार करें

केजरीवाल ने कहा, "हम यमुना को बिलकुल साफ कर देंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि हम एक टाउनहाल सेशन यमुना नदी के किनारे भी रखेंगे।" टाउनहाल के दौरान केजरीवाल ने नागरिकता कानून की भी आलोचना की। कहा, संशोधित नागरिकता कानून यानी सीएए हिंदू और मुसलमान दोनों को प्रभावित करेगा। यह लोगों से आग्रह भी किया कि वे गैरजरूरी कानून का बहिष्कार करें।

केजरीवाल ने कहा, “हमें इस कानून की कोई जरूरत नहीं, यह पूरी तरह से गैरजरूरी है। हम पाकिस्तान से आए दो करोड़ हिंदुओं को कहां रखेंगे। मुझे यह कानून समझ में नहीं आता। इस समय इस कानून की बजाय हमारे बच्चों को रोजगार देने की जरूरत है। इस कानून की भारत में जरूरत नहीं है।”

(फाइल फोटो)