विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब कैम्पेन की गहमा गहमी और तेज हो जाने की उम्मीद है सभी पार्टियां अपने मोहरों के साथ मैदान में कूद चुकी हैं। इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी 70 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के स्टार कंपेनर की लिस्ट जारी कर दी है

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब कैम्पेन की गहमा गहमी और तेज हो जाने की उम्मीद है। सभी पार्टियां अपने मोहरों के साथ मैदान में कूद चुकी हैं। इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी 70 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के स्टार कंपेनर की लिस्ट जारी कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 नेताओं के नाम हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेन्द्र सिंह समेत पार्टी के मुख्यमंत्रियों के नाम सूची में शामिल हैं। 

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और बीजेपी से पार्टी में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी सूची में है। शशि थरूर का नाम भी स्टार काइम्पेनर के रूप में शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के कांग्रेसी दिग्गज अजय माकन भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शुमार हैं। 

आरजेडी के साथ गठबंधन 

दिल्ली के इतिहास में कांग्रेस पहली बार किसी दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को चार सीटें दी हैं। पिछले बार 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में हालांकि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से ज्यादा वोट मिले मगर सात लोकसभा सीटों में से एक भी जीत नहेने पाई। सातों लोकसभा सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं।