पिछली बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव  मेन खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है

नई दिल्ली: पिछली बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव मेन खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है। हालांकि लोकसभा में कांग्रेस को कोई सीट हासिल नहीं हुई मगर उसने पांच सीटों पर दूसरा स्थान हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया था। अब विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में करिश्मा करने की फिराक में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर आप और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब यहां कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस का अभियान ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में है। जादू का झांसा हैशटैग ( #JhaaduKaJhansa)के साथ कांग्रेस ने आप की दिल्ली सरकार और बीजेपी की केंद्र सरकार पर संगीन आरोप लगाए हैं। पार्टी के हैंडल से एक पर एक किए गए ट्वीट्स में दिल्ली की बर्बादी की वजह दोनों को बताया गया है।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए

पार्टी के मुताबिक दिल्ली की जनता आप और बीजेपी के दो पाटों में पिस रही है जिसका खामियाजा दिल्ली की बहन बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। साझा किए गए एक पोस्टर में कहा गया, "असुरक्षित दिल्ली के लिए भाजपा और आप जिम्मेदार हैं। 2018 में दिल्ली में 2 लाख 62 हजार से ज्यादा अपराध हुए। इसमें 1080 बलात्कार के मामले हैं। प्रति दिल्लीवासी अपराधों का औसत 342.5 है।"

Scroll to load tweet…

बेरोजगारी को लेकर निशाना

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। 'आप का असली रिपोर्टकार्ड' पीएसएच करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी की दर 16% है। यह भी आरोप लगाया कि निर्भया फंड का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा खर्च हुआ है।

Scroll to load tweet…