दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों की रैलियां, रोड शो और संपर्क अभियान भी तेजी पकड़ रहा है। इस बीच भाजपा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों की रैलियां, रोड शो और संपर्क अभियान भी तेजी पकड़ रहा है। इस बीच भाजपा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"तुझे ओ मेरी दिल्ली..."
भाजपा ने वीडियो पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा। वीडियो के साथ लिखा गया, 
तुझे ओ मेरी दिल्ली, ढोंगी धरने दे रहे, उड़ा रहे हैं खिल्ली, अब जाग तू, छेड़ राग तू, घर से निकल, बुझा हर आग तू, दिल्ली तू अब जाग ले, जोरों से गांठ बांध ले, हर द्रोही तू पहचान रे, देश अपना अभिमान रे।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में असम को लेकर विवादित बयान देने वाले शरजील इमाम की क्लिप दिखाई गई है। इसके अलावा शाहीन बाग में सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को भी दिखाया गया है। वीडियो में कहा जा रहा है, हर द्रोही तू पहचान रे, देश अपना अभिमान रे। कश्मीर भी है तेरा और तेरा ही असम है। होकर वहां नाकाम वो, दुबक के दिल्ली आ गए भाग। और खड़े कर दिए कई शाहीन बाग। वीडियो में अरविंद केजरीवाल सहित प्रियंका गांधी, राहुल गांधी पर भी निशाना साधा गया है।

View post on Instagram

11 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। इस बार दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा जोरों पर है। शाहीन बाग में सीएए के विरोध में करीब दो महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल के लोग इस विरोध प्रदर्शन के पीछे हैं वहीं अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा जानबूझकर शाहीन बाग का विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा था कि आप देखिएगा मतदान होते ही 9 फरवरी को शाहीन बाग का विरोध प्रदर्शन खत्म हो जाएगा।