दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। 6 बजे तक 57% मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में दोबारा केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।

नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। 6 बजे तक 57% मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में दोबारा केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।रिपब्लिक टीवी के मुताबिक आप को 48-61 सीट, भाजपा को 9-21 सीट, कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं इंडिया टीवी को 44, भाजपा को 26 और कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल 

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 49-63 सीट, भाजपा को 5-19 सीट, कांग्रेस को 0-4 सीट मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया न्यूज नेता की बात करें तो आप को 53-57 सीट, भाजपा को 11-17 सीट, कांग्रेस को 0-2 सीट मिलती दिख रही है। 

पिछली बार से कम मतदान

दिल्ली में 6 बजे तक 57% मतदान हुआ। कुछ देर में एग्जिट पोल आएगा। बता दें कि साल 2015 की बात करें तो 67.5% मतदान हुआ था। वहीं 2 साल पहले 2013 में 65.6% मतदान हुआ था। साल 2008 की बात करें तो यह वोट प्रतिशत 57.6% था।

2015 में केजरीवाल को मिली थीं 67 सीट

साल 2015 में अरविंद केजरीवाल को 70 में से 67 सीट मिली थी। 3 सीट भाजपा को मिली थी। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। जबकि साल 1998 से 2013 तक कांग्रेस लगातार 15 साल तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही। 

2015 में केजरीवाल को मिले थे 54.3% वोट

वोट प्रतिशत की बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Delhi Polls) में आम आदमी पार्टी (AAP) को 54.3% वोट मिले थे। वहीं भाजपा को 32.3%, कांग्रेस को 9.7% वोट मिले थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Election) में आम आदमी पार्टी ने 28 सीट जीती थी।

मतदान करने पहुंची सोनिया गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब पूछा गया कि पार्टी दिल्ली में कैसा प्रदर्शन करेगी तो उन्होंने कहा कि कहा कि अभी से कैसे पता चलेगा कि पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा। सोनिया ने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अभी से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

"देशभक्त पार्टी को दें वोट"

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा है कि अगर शाहीन बाग के लोग लंबी-लंबी कतारों में चिल्ला चिल्ला कर बोल सकते हैं कि आप को वोट डालो तो दिल्ली वालों आप भी घरों से निकलो और देशभक्त पार्टी को वोट डालो।

गिरिराज सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर इलेक्शन कमीशन ने रिपोर्ट मांगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर कथित तौर पर पैसे बांटने का आरोप है। चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि गिरिराज सिंह ने रिठाला में कुछ लोगों के बीच पैसा बांटा है।

अलका लाम्बा ने थप्पड़ मारने की कोशिश की

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लाम्बा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अलका लाम्बा पर अभद्र टिप्पणी की थी। दरअसल, चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच नोकझोक हुई। इस दौरान अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की।