गांधीनगर से बीजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी जीते हैं। वाजपेयी ने आप के कैंडिडेट नवीन चौधरी को हराया। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली रहे।

नई दिल्ली. विधानसभा सीट क्रमांक 61 यानी गांधीनगर से बीजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी जीते हैं। वाजपेयी ने आप के कैंडिडेट नवीन चौधरी को हराया। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली रहे। बीजेपी को यहां 48824, आप को 42745 और कांग्रेस को 21913 वोट मिले। 
2015 के चुनाव की बात करें तो आप के उम्मीदवार रहे अनिल कुमार वाजपेयी को 50946 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के जितेन्द्र को 43464 मत प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा को 16228 वोट मिले थे। गांधीनगर विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 168799 है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांधीनगर (2015)
विजेता - अनिल कुमार वाजपेयी (आप), वोट मिले - 50946
रनरअप - जितेंद्र (बीजेपी), वोट मिले - 43464
कुल वोटर्स - 168799

गांधी नगर यमुना पार दिल्ली का एक प्रमुख क्षेत्र है। यह पूर्वी दिल्ली जिले में आता है। यह गांधी नगर मार्केट के लिए फेमस है। इसे एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट कहा जाता है। यहां कई फैक्टरियां भी हैं। यहां थोक में बहुत सस्ते कपड़े मिलते हैं। इस मार्केट में 140 रुपए में फुल साइज जींस तक मिल जाएगी। बच्चों के कपड़े भी काफी सस्ते मिलते हैं। यहां दूर-दूर से व्यापारी और सामान्य लोग भी खरीददारी करने आते हैं।