दिल्ली विधानसभा की मटिया महल सीट (Matia Mahal assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जनता दल के कैंडिडेट 4 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की मटिया महल सीट (Matia Mahal assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जनता दल के कैंडिडेट 4 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के शोएब इकबाल ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के रविंद्र गुप्ता दूसरे नंबर पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार 517 वोटों से सिकंदर ने दर्ज की थी जीत
साल 1972 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला एनसीओ और आईएनडी के बीच था। जिसपर एनसीओ के सिकंदर ने आईएनडी के मोहम्मद को 517 वोटों से हराया था। सिकंदर को कुल 6,495 और मोहम्मद को 5,924 वोट मिले थे।

2015 में आप ने बदला था गेम
2013 के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाईटेड) के शोएब इकबाल ने 22,732 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के मिर्जा जावेद 19,841 वोट के साथ दूसरे नंबर और आप के शकील 18,668 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 के चुनाव में भी आप ने बाजी मारी। असीम अहमद 47,584 वोटों के साथ विजयी हुए। जबकि कांग्रेस के शोएब इकबाल को 21,488 और बीजेपी के शकील को 9,105 वोट से संतोष करना पड़ा।

मटिया महल चांदनी चौक जिले में पड़ता है। यह दिल्ली का एक पुराना इलाका है। यह दिल्ली के पुराने बाजारों में से एक है। इसका इतिहास मुगलों से जुड़ा है। अभी भी यहां बड़े पैमाने पर तरह-तरह की चीजों की थोक और खुदरा बिक्री होती है। यह रिहायशी इलाका भी है। यहां की गलियां बहुत पुरानी हैं। इस्लामिक संस्कृति का असर यहां आज भी देखने को मिलता है। यह जामा मस्जिद के पास है, जहां एक बड़ा अनाथालय भी है।