दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ 50 से ज्यादा दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन बाग में फातिमा नाम की एक प्रदर्शनकारी महिला ने हवन किया और मंत्र पढ़े।  

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ 50 से ज्यादा दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन बाग में फातिमा नाम की एक प्रदर्शनकारी महिला ने हवन किया और मंत्र पढ़े। वहीं हवन कराने वाले पंडित ने टोपी पहन रखी थी। इस दौरान कुरान और गुरबाणी का भी पाठ किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनील भार्गव ने पहनी टोपी
धरना स्थल पर हवन कराने वाले सुनील भार्गव सिर पर टोपी लगाए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील भार्गव ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि मोदी जी मैं सुनील भार्गव हूं। मैं हवन भी कर रहा हूं और टोपी भी लगा रखी है। मेरी मुस्लिम बहन ने गायत्री मंत्र पढ़ा है। मोदी जी और शाही जी आज हमारे कपडों से धर्म पहचानिए।

संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई
एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि धरना स्थल पर गीता, बाइबल, कुरान और गुरबानी का पाठ किया गया। इतना ही नहीं संविधान की प्रस्तावना का भी पाठ किया गया। 

क्या है शाहीन बाग मुद्दा और नागरिकता संशोधन कानून?
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में 50 दिन से कई लोग धरने पर बैठे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन पर भाजपा का कहना है कि यह टुकड़े टुकड़े गैंग की साजिश है। पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था यह संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है।
- नागरिकता संशोधन विधेयक को 10 दिसंबर को लोकसभा ने पारित किया। इसके बाद राज्य सभा में 11 दिसंबर को पारित हुआ। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद 12 दिसंबर को यह विधेयक कानून बन गया। इस कानून के मुताबिक, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता के लिए संबंधित शख्स 6 साल पहले भारत आया हो। इन देशों के छह धर्म के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता खुला। ये 6 धर्म हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी हैं।

8 फरवरी को मतदान होना है
दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी को सभी सीटों का परिणाम आएगा। साल 2000 के बाद दिल्ली में चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। साल 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही।