गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने गुजरात में चुनावी बिगुल बजा दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

गुजरात. गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने गुजरात में चुनावी बिगुल बजा दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने तो सूबे के कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। पांचवी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुजरात आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने 12 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी इसलिए जल्द से जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है, ताकि उन्हें जनता के बीच जाने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्लान है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाए। गोपाल इटालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा बाद में किया जाएगा।

Scroll to load tweet…

अब तक घोषित हो चुके 53 प्रत्याशी 
गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक 53 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में 12 नामों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने तीन सूचियों में कुल मिलाकर 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। आम आदमी पार्टी के नेता लगातार गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गुजरात में रैली और बैठकें कर चुके हैं।