सार
Gujarat Assembly Election 2022: भूपेंद्र पटेल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया है। इसी के साथ भाजपा राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियों में जुट गई है। 12 दिसंबर को 12 मंत्री भी शपथ लेंगे।
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में सातवीं बार रिकॉर्ड जीत दर्ज कर भाजपा अब वहां सरकार गठन प्रक्रिया में जुट गई है। पार्टी 12 दिसंबर को सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी दिन 12 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया है। राज्य में शनिवार को विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें चुने हुए विधायक शामिल हुए। उन्होंने भूपेंद्र पटेल को नया नेता चुना।
बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया। इससे पहले, भाजपा ने राज्य में रिकॉर्ड सातवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य में पार्टी को 156 सीटों पर जीत मिली है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को हुई थी। परिणाम गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हुए थे।
Subscribe to get breaking news alerts
12 दिसंबर को 12 मंत्री शपथ लेंगे
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि उनके साथ 12 मंत्री भी कैबिनेट की शपथ लेंगे। शुक्रवार को राज्य में भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, परिवार कल्याण मंत्री ऋषिकेश पटेल, व्हिप प्रमुख पंकज देसाई शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और दूसरे बड़े नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें-
बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला