Gujarat Assembly Election 2022: पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक भाजपा के साथ हैं। ठाकोर आंदोलन से जुड़े अल्पेश भी भाजपा के साथ हैं। वहीं, दलित आंदोलन से जुड़े जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के टिकट पर इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार पाटीदार, ठाकोर और दलित आंदोलन में सक्रिय रहे ज्यादातर नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। करीब पांच साल पहले आंदोलन भले अलग-अलग था, मगर इनके नेता एकसाथ रहे। ये नेता अब खुद बंट गए हैं और अलग-अलग राजनीतिक दलों में शामिल हो गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 के चुनाव में ये सभी उन सारी राजनीतिक दलों की आलोचना कर रहे थे, जिनमें आज वे शामिल हैं। इनमें हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी, गोपाल इटालिया, अल्पेश कथिरिया जैसे कई नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन कहां किसके साथ चला गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा में ये नेता शामिल हुए 

  • हार्दिक पटेल भाजपा के साथ हैं और इस बार वीरमगाम से चुनाव लड़ रहे।
  • अल्पेश ठाकोर भाजपा के साथ हैं, मगर इस बार टिकट की आस पूरी नहीं हुई। 
  • वरूण पटेल भाजपा के साथ हैं और रिमगाम से टिकट मांग रहे थे, मगर मिला नहीं।
  • चिराग पटेल भाजपा के साथ है और खुद वीरमगाम से टिकट मांग रहे थे। यह सीट हार्दिक को मिल गई। 
  • गौरंग पटेल भाजपा के साथ हैं और गांधीनगर से टिकट मांग रहे थे। यही स्थिति पूर्वीन पटेल की है, उन्हें भी यही सीट चाहिए थी। 
  • आशा पटेल भाजपा के साथ थीं। उंझा से चुनाव लड़ी। 2021 में उनकी मौत हो गई। 

ये नेता आप में चले गए 

  • गोपाल इटालिया आप के साथ हैं और कतरगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • अल्पेश कथिरिया आप के साथ हैं और वारछा रोड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • धार्मिक मालवीय आप के साथ हैं और ओलपाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • निखिल सवाणी आप के साथ हैं। इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला है। 
  • रेशमा पटेल आप के साथ हैं। पहले एनसीपी में थीं। 
  • वंदना पटेल आप के साथ हैं। इस बार टिकट नहीं मिला। निकाय चुनाव लड़ चुकी हैं। 

कांग्रेस में कौन-कौन गया 

  • जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के साथ हैं और वडगाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • ललित वसोया कांग्रेस के साथ हैं और धोराजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • किरीट पटेल कांग्रेस के साथ हैं और पाटन सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। 
  • ललित कगथरा कांग्रेस के साथ हैं और टंकारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • धर्मेंद्र पटेल कांग्रेस के साथ है और इस बार अमराइवाडी से प्रत्याशी हैं। 
  • गीता पटेल कांग्रेस के साथ हैं और लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, मगर उन्हें हार मिली। 

दूसरे चरण का नामांकन भी खत्म, अब स्क्रूटनी होगी 
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला