केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि नगरोटा की पवित्र भूमि पर आए भाइयो बहनों व जिगर के टुकड़ों युवाओं को नमस्कार है।

शिमला(Himachal Pradesh). मोदी राज में देश मजबूत हुआ है। अब किसी की कंकर चलाने की हिम्मत नहीं है। आतंकी जम्मू कश्मीर में पहले कहते थे खून की नदियां बहाएंगे। पहले सिर काट कर ले जाते थे, बलिदानियों के शव तक नहीं मिलते थे। हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर पाकिस्तानी आतंकियों को नष्ट किया। ये बातें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के नगरोटा में एक चुनावी जनसभा में कही। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरी। उन्‍होंने कहा कि नगरोटा की पवित्र भूमि पर आए भाइयो बहनों व जिगर के टुकड़ों युवाओं को नमस्कार है। पूरा देश हिमाचल को देवी देवताओं की भूमि के रूप में जानता है। यह देव भूमि ही नहीं वीर भूमि भी है। आपकी वीरता को शत शत नमन करता हूं, जिन्होंने देश की सरहदों की रक्षा की और सरहदों की रक्षा के लिए सबसे अधिक बेटे दिए। बजीर राम सिंह पठानिया हों, मेजर सोम नाथ शर्मा हों या कैप्टन बिक्रम बतरा हो इनका बलिदान पूरा देश जानता है और इस वीर भूमि का ऋणी है।

उत्तराखंड और यूपी देखो, रिवाज बदल गया है- अमित शाह 
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आपका एक वोट कीमती है और वह अरुण कुमार कूका को विधायक बनाएगा और जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाएगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस कहती है एक बार भाजपा आती है एक बार कांग्रेस आती है। उतराखंड व उत्तर प्रदेश जाकर देखो, अब रिवाज बदल गया है। एक बार भाजपा आती है तो बार-बार भाजपा आती है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी व जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने रिवाज बदला है और अबकि बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।

हमने वर्तमान और पूर्व सैनिकों दोनों को दिया सम्मान 
अमित शाह ने कहा कांग्रेस के राज में सैनिक चालीस साल से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। लेकिन 2014 में मोदी सरकार ने पूर्व फौजियों की मांग सुनी। यह काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। कांग्रेस गारंटी दे रही है। लेकिन हिमाचली उनकी किसी गारंटी को नहीं मानते। कांग्रेस के समय में घोटाले मिलते हैं और भाजपा के समय में काम होता है।