प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर के विकास के लिए काम नहीं किया और अलगाववाद को बढ़ावा दिया। मणिपुर के लोगों को इसके प्रति जागरूक होना होगा। बीजेपी पूर्वोत्तर खासकर मणिपुर के विकास के लिए काम करती है। यह उनकी फूट डालो और राज करो की नीति को खत्म कर रहा है।

नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान नजदीक है। इस बीच, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि मणिपुर ने कल एक नया इतिहास रचा है। कल पहले चरण के चुनाव में मणिपुर ने तय कर लिया कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा। जिन लोगों ने मणिपुर को इतने दशकों तक पीछे धकेला उन्हें अब यहां के लोग फिर मौका नहीं देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर के विकास के लिए काम नहीं किया और अलगाववाद को बढ़ावा दिया। मणिपुर के लोगों को इसके प्रति जागरूक होना होगा। बीजेपी पूर्वोत्तर खासकर मणिपुर के विकास के लिए काम करती है। यह उनकी फूट डालो और राज करो की नीति को खत्म कर रहा है। भाजपा सरकार ‘गो टू हिल्स, गो टू विलेज' जैसी कई एकीकृत पहल चला रही है- जो उनके अलगाववादी प्रचारों को हरा रही है। यह कांग्रेस को भी बर्बाद कर रही है। हमारे लिए मणिपुर और पूर्वोत्तर भारत की एकता का केंद्र है।

यह भी पढ़ें- Manipur Chunav 2022 : मणिपुर में पहले चरण का मतदान जारी, सीएम बीरेन सिंह समेत कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

मणिपुर की पहचान अब स्पोटर्स, स्किल और स्टार्टअप से
मोदी का कहना था कि मणिपुर ने एक दिन पहले बीजेपी को भारी संख्या में वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे चरण में भी मणिपुर की जनता विकास के लिए वोट करने जा रही है। मणिपुर ने देश को मीराबाई चानू और एमसी मैरी कॉम जैसे खिलाड़ी दिए हैं। इस क्षेत्र को और विकसित करने के लिए हम मणिपुर में एक खेल विश्वविद्यालय बनवा रहे हैं। मणिपुर की पहचान अब स्किल, स्टार्टअप और स्पोर्ट्स से हो रही है। स्टार्ट-अप मणिपुर अच्छे परिणाम दिखा रहा है। राज्य सरकार ने 5,500 से अधिक स्टार्टअप को सहायता प्रदान की है।

भाजपा ने आजादी के बाद मणिपुर को पहली ट्रेन दी
उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारी सरकार 100 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप फंड भी बनाने के लिए तैयार है। आजादी के बाद से मणिपुर अपनी पहली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसे भारत के रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली भाजपा सरकार के तहत अपनी पहली ट्रेन मिली। लेआउट और कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाते हुए नई रेलवे लाइनें भी बनाई जा रही हैं। कांग्रेस का फोकस मणिपुर को लूटने पर ज्यादा था, ना कि इसे विकसित करने पर।

यह भी पढ़ें- मणिपुर चुनाव: अमित शाह बोले- हमें 5 साल दो, कोई युवा हथियार नहीं पकड़ेगा, असम में करके दिखाया है

कांग्रेस लूटने में मशगूल थी, समस्याओं को जाना ही नहीं
ये लोग राज्य को लूटने में इतने मशगूल थे कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों की वास्तविक समस्याओं को कभी नहीं सुना। मणिपुर में पहले दौर के चुनाव के बाद लोगों ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में विकास जारी रहेगा। मणिपुरी उन लोगों को मौका नहीं दे रहे हैं जिन्होंने मणिपुर को सालों तक अस्थिर रखा। जिस मणिपुर को कभी यहां की सरकारों ने बम और ब्लोकेड में जकड़ कर रख दिया था।

मणिपुर आज एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेटवे बना
मणिपुर आज पूरे भारत के लिए एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेट वे बन रहा है। ये समय आत्मनिर्भर भारत और भारत के अमृतकाल का समय है। देश ये लक्ष्य तभी हासिल करेगा, जब देश का हर राज्य एक साथ आगे बढ़े। ये दशक मणिपुर के विकास और प्रगति का दशक है और मणिपुर इस दिशा में आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के मंत्री भी अब ज्यादा से ज्यादा पूर्वोत्तर में आते हैं।

यह भी पढ़ें- मणिपुर, मातृ शक्ति और मोदी, जब सड़क पर भीड़ देखी तो पीएम ने किया अभिवादन, महिला ने ली सेल्फी, देखें तस्वीरें

मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास की समीक्षा करता हूं
मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। कांग्रेस ने मणिपुर के विकास नहीं किया, बल्कि मणिपुर को शांति और खुशहाली से दूर रखा। कांग्रेस ने अलगाववाद को बढ़ाया। Hill और Valley के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे। इन लोगों से मणिपुर के लोगों को हमेशा सावधान रहना है।

मणिपुर में एम्स बनाएगी बीजेपी
मणिपुर ने हमेशा भारत की एकता को आगे बढ़ाया है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राज्य के लोगों ने कई बलिदान दिए थे। हालांकि, कांग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धाजंलि तक नहीं दी। हमारी सरकार मणिपुर में एक एम्स भी बनाएगी। हमने मणिपुर में सभी के लिए मुफ्त टीकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है।