कांग्रेस ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की रैली को सफल ना होने देने की वजह से सीएम को रोका गया है। यह सही नहीं है। बता दें कि आज ही पीएम मोदी पंजाब के जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करने जा रहे हैं। 

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए पंजाब में नो-फ्लाइजोन बनाया गया है। आज ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पंजाब आए हैं। उनकी यहां सबसे पहले होशियारपुर में रैली है, उसके बाद वे गुरदासपुर जाएंगे। कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी को भी राहुल की इस रैली में हिस्सा लेने जाना था। लेकिन, उनके चॉपर (हेलीकॉप्टर) को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की रैली को सफल ना होने देने की वजह से सीएम को रोका गया है। यह सही नहीं है। बता दें कि आज ही पीएम मोदी पंजाब के जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करने जा रहे हैं। इससे पहले फिरोजपुर की रैली में पीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई थी। इसलिए इस बार पीएम की सुरक्षा का लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: आक्रामक मुद्रा वाले सिद्धू धुरी में प्रियंका की रैली में क्यों मौन हो गए? पढ़ें inside story

जालंधर और आसपास बनाया गया नो फ्लाई जोन
इस वजह से जालंधर और इसके आसपास के इलाके को नो फ्लाई जोन बनाया गया है। इसके चलते ही किसी भी तरह की हवाई गतिविधियों को बैन कर दिया गया है। इसी बीच, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चॉपर से होशियार पहुंचना था, लेकिन उनके चौपर को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब चॉपर को टेक ऑफ की इजाजत नहीं मिली तो सीएम सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें-Video: अपनी ही बातों से मुसीबत में फंसे सिद्धू, इस नेता को लेकर की शर्मनाक टिप्पणी

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: वोटर्स के मन में झूठी उम्मीद जगाने का जरिया बने घोषणा पत्र, 10 साल के वादे आज भी अधूरे, पढ़ें

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: राहुल गांधी आज होशियारपुर-गुरदासपुर में जनसभाएं करेंगे, मोदी से 100Km दूरी पर एक ही वक्त पर रैली