भट्टल पंजाब की पूर्व सीएम हैं और इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उन्होंने इससे पहले बयान दिया था कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बना रही है। यदि कांग्रेस की सरकार नहीं बनती तो आप के सहयोग से कांग्रेस सरकार बना लेंगे।

चंडीगढ़। पंजाब चुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर सिंह भट्टल के बयान से राजनीति गरम है। उन्होंने शनिवार को एक बार फिर दावा किया है कि अगर पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी से एलायंस (गठबंधन) करने की जरूरत पड़ी तो करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ये उनके निजी राय है। इसे पार्टी की तरफ से बयान ना समझा जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भट्टल पंजाब की पूर्व सीएम हैं और इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उन्होंने इससे पहले बयान दिया था कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बना रही है। यदि कांग्रेस की सरकार नहीं बनती तो आप के सहयोग से कांग्रेस सरकार बना लेंगे। भट्‌ठल के इस बयान के बाद पंजाब में राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। क्योंकि आप और कांग्रेस इस चुनाव में एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। 

"

यह भी पढ़ें- पंजाब में मतदान के बाद AAP के नेता रोज नए ‘वादे' कर ‘वोटर्स' के साथ कैसा माइंडगेम खेल रहे हैं? Inside Story

पांच साल एक-दूसरे पर हमलावर रहे आप-कांग्रेस
राजनीतिक जानकारों की मानें तो सिद्धांतिक तौर पर देखने में नहीं लगता कि कांग्रेस और आप के बीच चुनाव बाद गठबंधन किया जा सकता है। दोनों दल पूरे पांच साल एक-दूसरे पर हमलावर रहे। विधानसभा में आप नेता विपक्ष की भूमिका में रही। जबकि कांग्रेस की सरकार है। इसलिए इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की अच्छी पहल, यूक्रेन से आए छात्रों की शिक्षा कैसे पूरी हो, CM चन्नी कर रहे मंत्रियों के साथ मंथन

जानिए राजिंदर कौर भट्टल के बारे में
बता दें कि राजिंदर कौर भट्टल पंजाब की पहली और अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। वे अप्रैल 1996 से फरवरी 1997 तक राज्य की मुख्यमंत्री रहीं। हालांकि भट्टल सिर्फ 82 दिन की मुख्यमंत्री रहीं। इस बार चुनाव में वे संगरूर जिले की लेहरा से लड़ रही हैं। वे लगातार पांच बार यहां से विधायक बनीं। हालांकि 2017 में उन्हें शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के परमिंदर सिंह ढीडसा ने हरा दिया था। भट्टल यहां पहली बार 1992 में चुनाव जीतीं थी। भट्टल को 1997 में पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें- देश बंटा तो जुदा हो गईं थीं मौसी और भांजी, कब के बिछड़े अब करतारपुर में मिलीं, देखते ही आ गए आंखों में आंसू