कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पंजाब को पंजाबियत के बारे में बताया। उन्होंने खुद को पंजाबी परिवार की बहू बताया और अपने सास-ससुर की कहानी बताई, जो बंटवारे के समय पंजाब से सहारनपुर में बसे। 

पठानकोट : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में जैसे जैसे प्रचार अपने अंतिम चरण की ओर आ रहा है, नेताओं का प्रचार काफी तेज हो गया है। हर किसी की कोशिश है कि वह खुद को पंजाब के साथ जोड़ कर मतदाता को अपने पक्ष में कर सके। इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पठानकोट में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पंजाब से अपना नाता जोड़ा और कहा कि उनके ससुराल वाले पंजाबी है। इसलिए वह पंजाबी परिवार की बहू हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने बार-बार पंजाब से अपने कनेक्शन पर जोर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब से जोड़ा ससुराल का नाता
मंच पर प्रियंका गांधी के साथ सांसद रवणीत बिट्‌टू भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के पठानकोट पहुंचने पर कांग्रेस उम्मीदवार अमित विज, जोगिंदरपाल और नरेश विज ने उनका स्वागत किया। शुरुआत में रवणीत बिट्‌टू ने संबोधन शुरू किया। रवणीत बिट्‌टू ने इस दौरान अपने दादा पूर्व सीएम बेअंत सिंह की शहादत के बारे में लोगों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने गांधी परिवार की शहादत के बारे में बताया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने मंच संभाला। उन्होंने अपना भाषण पंजाब को पंजाबियत के बारे में बताया। उन्होंने अपने सास-ससुर की कहानी बताई, जो बंटवारे के समय पंजाब से सहारनपुर में बसे।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: विवादित गाने पर बुरे फंस गए कांग्रेस के सिद्धू सिंह मूसेवाला, 2 मार्च तक कोर्ट ने मांगा जवाब

पीएम मोदी पर निशाना
प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पंजाब को क्या पंजाबियत बताएंगे,वह तो पूरे एक साल 6 किलोमीटर दूर किसानों को मिलने भी नहीं आ सके। वह सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्रियंका ने कहा कि दिल्ली के पास कोई अपना मॉडल नहीं है। उनका मॉडल तो कोरोना के समय दिखा, जब लोगों ने जाने गंवा ली। मॉडल सीएम चन्नी के पास है। जिन्होंने 111 दिनों में ऐसे निर्णय लिए, जो आज तक नहीं लिए जा सके। 

पंजाब की महिलाओं से वादा
इस दौरान प्रियंका गांधी ने पंजाब की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पंचायत चुनावों में 50% आरक्षण के साथ-साथ उन्होंने नौकरियों में भी 33% महिलाओं को रखने की बात कही। महलाओं को 1100 रुपए, 8 सिलेंडर, बसों में फ्री सफर की घोषणा भी प्रियंका गांधी मंच से कर गईं।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान का पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब, कांग्रेस चारो खाने चित

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: चन्नी फिर विवादों में, UP के भाइयों वाले बयान पर BJP ने घेरा, हंस रही प्रियंका गांधी से सवाल पूछा