पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जन की बात ने ओपिनियन पोल किया है। पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है। आप को 60-63 सीटें मिल सकती हैं।

नई दिल्ली। पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) को लेकर जन की बात ने ओपिनियन पोल (Opinion Poll) किया है। पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बना सकती है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सीएम पद की उम्मीदवारी के लिए चली लड़ाई कांग्रेस को भारी पड़ सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओपिनियन पोल के लिए 16 जनवरी से 26 जनवरी 2022 तक सर्वे किया गया। पंजाब में 10 हजार लोगों से सर्वे के दौरान बात की गई। सर्वे से मिले डाटा के अनुसार पंजाब में कांग्रेस की सरकार को लोग फिर से मौका देने को तैयार नहीं हैं। यहां आप की सरकार बन सकती है। ओपिनियन पोल के सैंपल में 18-25 साल के 10 फीसदी, 25-35 साल के 30 फीसदी, 35-45 साल के 45 फीसदी और 55 साल से अधिक उम्र के 15 फीसदी लोगों को रखा गया था। 

किसको कितनी सीट?
ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब के कुल 117 सीटों में से आप को 60-63, कांग्रेस को 36-40, SAD (Shiromani Akali Dal) को 14-17 और भाजपा+ को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। 

किसको कितना वोट?
ओपिनियन पोल के अनुसार आप को 40-41 फीसदी, कांग्रेस को 35-36 फीसदी, SAD को 13-17 फीसदी, भाजपा गठबंधन को 7-8 फीसदी और अन्य को 1-2 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। 

रीजन वाइज किसको कितनी सीट?

  • मालवा क्षेत्र (69 सीट) में आप को बढ़त मिल सकती है। यहां आप को 38 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस को 21, एसएडी को 9 और बीजेपी+ को 1 सीट मिल सकती है। 
  • मांझा क्षेत्र (25 सीट) में आप को 18, कांग्रेस को 6 और एसएडी को 1 सीट मिल सकती है। 
  • दोआबा क्षेत्र (23 सीट) में आप को 6, कांग्रेस को 11, एसएडी को 5 और बीजेपी + को एक सीट मिल सकती है। 

किसको किस जाति के कितने वोट

  • आप को जाट सिख के 50 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस को 27, एसएडी को 20 और बीजेपी+ को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
  • आप को OBC के 37 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस को 31, एसएडी को 17, बीजेपी+ को 12 और अन्य को 4 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
  • आप को SC के 44 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस को 39, एसएडी को 9, बीजेपी+ को 5 और अन्य को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

ओपिनियन पोल की मुख्य बातें

  • क्या कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी की वजह से हार रही है। इस सवाल का जवाब 70 फीसदी लोगों ने हां और 30 फीसदी ने ना के रूप में दिया। 
  • आप की ओर महिलाओं का अधिक रुझान दिख रहा है। 50 फीसदी महिलाएं आप को वोट दे सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 36 फीसदी, SAD को 7 फीसदी, बीजेपी+ को 3 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी महिलाओं का वोट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

पंजाब चुनाव : आज हाईप्रोफाइल सीट पर नामांकन, CM चन्नी, सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर भरेंगे पर्चा

UP चुनाव में BJP+ 223-239, सपा की भी बढ़ेंगी सीटें: Opinion Poll

MSP पर कानून बनाने की मांग को लेकर आज किसानों का सरकार के खिलाफ ‘विश्वासघात दिवस’