| Updated : Feb 25 2025, 03:31 PM IST Delhi Assembly Session 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की CAG रिपोर्ट, नारेबाजी के चलते AAP के 21 MLA सस्पेंड
सार
Delhi Assembly Session 2025 Live: दिल्ली विधानसभा के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। CAG (Comptroller and Auditor General of India) की रिपोर्ट पेश की गई। इसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार द्वारा लाए गए नई शराब नीति के चलते दिल्ली को 2002 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर हंगामा, आतिशी समेत 20 आप विधायक निलंबित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत आप के 21 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने शराब नीति पर भारत के कैग की रिपोर्ट पर हंगामा के बाद 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। इस रिपोर्ट के कारण पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत कई शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली विधानसभा में हंगामे पर मनोज तिवारी बोले- आप ने किया अंबेडकर का अपमान
दिल्ली विधानसभा में हंगामे पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "उनलोगों (आम आदमी पार्टी के नेता) ने ठान लिया है कि भ्रम फैलाएंगे, झूठ बोलेंगे। सारे झूठ का खुलासा हो रहा है। इन लोगों ने भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाकर उनका अपमान किया है। उनकी तस्वीर ऊपर रहनी चाहिए। बाकी लोगों की नीचे। भाजपा ने यही किया है।"
Scroll to load tweet…
CAG Report: आप सरकार की नई शराब नीति से हुआ 2002 करोड़ का नुकसान
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को शराब घोटाले को लेकर CAG रिपोर्ट पेश किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि उस वक्त दिल्ली में रही आम आदमी पार्टी की सरकार की नई शराब नीति के चलते राज्य सरकार को 2002 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता बोले- आश्चर्य है कि 2017-18 के बाद CAG रिपोर्ट पेश न हुए
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "यह जानकर आश्चर्य होता है कि 2017-18 के बाद CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गई है। राज्य की वित्तीय स्थिति जानने के लिए यह बहुत जरूरी था। पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया।"
Scroll to load tweet…
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश की कैग रिपोर्ट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश की।
Scroll to load tweet…
दिल्ली विधानसभा: एलजी वीके सक्सेना बोले-सभी के सामने पेश होगी CAG रिपोर्ट
एलजी वीके सक्सेना ने कहा, "हमने सभी विभागों के प्रमुखों को 100 दिन की योजना और विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया है। कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी। इससे पिछली सरकार की प्रशासनिक विफलताएं उजागर होंगी।"
यमुना नदी के पुनरुत्थान की बात सुन विधायकों ने लगाए मोदी..मोदी.. के नारे
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जैसे ही यमुना नदी के पुनरुत्थान की बात कही भाजपा विधायक मोदी..मोदी.. के नारे लगाने लगे। उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार लोगों के प्रति समर्पित है। सरकार अपने वादे पूरे करेगी। भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी।
नारेबाजी के बीच उप राज्यपाल ने शुरू किया भाषण, हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को सदन से किया गया बाहर
आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा की जा रही नारेबाजी के बीच उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाषण शुरू किया। इस बीच नारेबाजी कर रहे विपक्षी विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया गया। आप के 10 विधायक पूरे दिन के लिए निलंबित किए गए हैं। पूर्व सीएम आतिशी को भी पूरे दिन के लिए सदन से बाहर किया गया है।
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू, आप विधायकों ने की नारेबाजी
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना अभिभाषण के लिए सदन में आए हैं। उनके भाषण से पहले विपक्षी विधायकों ने नारोबाजी शुरू कर दी। इसके बाद नारेबाजी कर रहे विधायकों को बाहर निकालने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दिया।
Delhi CAG Report: मंत्री प्रवेश साहिब सिंह बोले- पता चलेगा AAP-DA ने दिल्ली की जनता को कितना लूटा
दिल्ली विधानसभा में पेश होने जा रहे CAG रिपोर्ट पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, "आज बहुत ही महत्वपूर्ण CAG रिपोर्ट आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर आएगी। इसमें हम देखेंगे कि कितने भारी दिल्ली की जनता को लूटा गया है।"
Scroll to load tweet…
कैग रिपोर्ट पर विधायक रविंदर सिंह नेगी बोले- आम आदमी पार्टी से वसूल करेंगे पाई-पाई
दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाली CAG रिपोर्ट पर भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा, "हम तैयार हैं। आज CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। इन्होंने (आप) जो दिल्ली के लोगों की गाढ़ी कमाई अपने प्रचार प्रसार में उड़ाई है। जिस प्रकार से गोरखधंधा किया है उसकी एक-एक पाई इनसे वसूल की जाएगी। CAG रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी।"
Scroll to load tweet…
CAG रिपोर्ट पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बोले-अरविंद केजरीवाल की लूट के कच्चे चिट्ठे खुलेंगे
CAG रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटालों को उजागर करने वाली CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 3 सालों से इसे छिपाकर रखा था। दिल्ली के साथ जो लूट की गई है उसके कच्चे चिट्ठे खुलेंगे।"
Scroll to load tweet…
मनोज तिवारी बोले- अपने भ्रष्टाचार के चलते सत्ता से गए अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश किए जाने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "केजरीवाल अपनी करनी से गए हैं। अपने भ्रष्टाचार से गए हैं। अपने आपराधिक मानसिकता से गए हैं। अपनी धोखा देने वाली नियत से गए हैं। हम दिल्ली को सजाने में लगे हुए हैं।"
Scroll to load tweet…
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी बोले- आप के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी CAG रिपोर्ट
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि CAG रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप-दा पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। अरविंद केजरीवाल ने जो लूटा है उसे दिल्ली की जनता को वापस किया जाएगा।
Scroll to load tweet…
मोहल्ला क्लीनिक से शीश महल तक, खुल सकते हैं AAP के राज
दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा मंगलवार को विधानसभा में कैग की लंबित रिपोर्ट पेश करेगी। इसमें पिछली आप सरकार के दौरान मुख्यमंत्री आवास और मोहल्ला क्लीनिकों के नवीनीकरण में कथित गड़बड़ी सहित अन्य मुद्दों पर बड़ी जानकारी आने की उम्मीद है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री का आवास चर्चा का विषय रहा था। भाजपा ने आप पर बंगले के पुनर्निर्माण और इसके भव्य सजावट में करोड़ों रुपए गलत तरीके से खर्च करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। भाजपा इस आवास को 'शीश महल' कहती है।