जिला पंचायत सभागार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मोदी-योगी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी बताया। कहा कि यह जोड़ी देश व प्रदेश को विश्व भर में गौरवान्वित करने का काम कर रही है़। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है़, हम आजीवन भाजपा में रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

सुलतानपुर: किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष बनने के बाद सोनम चिश्ती आज पहली बार गृह जनपद पहुंची। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत सभागार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मोदी-योगी (Modi-Yogi) को राम-लक्ष्मण की जोड़ी बताया। कहा कि यह जोड़ी देश व प्रदेश को विश्व भर में गौरवान्वित करने का काम कर रही है़। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है़, हम आजीवन भाजपा में रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिला पंचायत सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मैंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)को दिल से श्राप दिया है। अब वे भविष्य में कुछ भी नहीं बन पाएगा। 2022 में भाजपा की एक बार पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।सोनम चिश्ती ने कहा कांग्रेस-समाजवादी पार्टी की सरकार जातिवाद, संप्रदायवाद व ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। वहीं भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र के साथ सर्व समाज के विकास की राजनीति करती है।विपक्षी सरकारों में प्रदेश बहुत पीछे चला गया था। आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे। योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है। उन्होंने कहा भ्रष्ट अधिकारियों पर योगी सरकार कार्यवाही कर रही है।हम मांग करते हैं कि भ्रष्ट अधिकारियों को पद मुक्त करने का दंड दिया जाना चाहिए। 

भाजपा अनुशासन मर्यादा शिष्टाचार व संस्कार की पर्याय है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि शहर को स्मार्ट बनाना, जाम की समस्या को खत्म करना सड़कों का चौड़ीकरण वह शहर का सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा। सोनम चिश्ती ने बताया भारतीय जनता पार्टी की 6 रथ यात्राएं निकलने वाली हैं उसमें से एक रथ यात्रा के साथ वह 75 जिलों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के लिए माहौल बनाएंगी और सरकार की नीतियों योजनाओं को जन-जन के बीच में पहुंचाएंगी। पत्रकारों के सवाल जवाब में कहा किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जिम्मेदारी मिलने पर पूरे समाज के सम्मान मौलिक अधिकार स्वास्थ्य शिक्षा के लिए काम करूंगी।